फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   there is no capitalist kaushambi for e-tendering

ई-टेंडरिंग के लिए नहीं मिल रहे करोड़पति

Tue, 05 Sep 2017 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 05 Sep 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
there is no capitalist kaushambi for e-tendering
रेत
ई-टेंडरिंग के जरिए यमुना बालू घाटों का पांच वर्ष के लिए ठेका होना है। इस बार बालू घाटों की रॉयल्टी करोड़ों रुपए में निर्धारित की गई है। इसकी जानकारी बालू कारोबारियों को हुई तो उनके पसीने छूट गए। अब उन्हें बालू का पट्टा लेने के लिए करोड़पति की तलाश है, जो ढूढ़े नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन


खनिज विभाग द्वारा जिले के रिक्त पड़े लगभग 108 बालू घाटों की ई-टेंडरिंग कराए जाने की तैयारी की जा रही है। घाटों का चिह्नांकन करने के बाद विभाग ने प्रत्येक घाट की रॉयल्टी लगभग 37 करोड़ रुपए निर्धारित की है। एक से दो करोड़ रुपए में मिलने वाले यमुना बालू घाटों के पट्टों की कीमत 37 करोड़ पहुंचने की जानकारी जिले के बालू कारोबारियों को हुई तो उनके माथे पर पसीना आ गया। कारोबारियों के पास पहले तो इतनी बड़ी रकम ही नहीं है। यदि किसी के पास है भी तो वह इसे वैध धनराशि के रूप में दिखा नहीं पा रहा है। ऐसे में यदि उन्होंने करोड़ों का घाट लेने की कोशिश की तो ब्लैक मनी पर टैक्स लगना शुरू हो जाएगा। इससे कारोबारियों की बेचैनी बढ़ी है।
विज्ञापन


 
छह माह का पट्टा नहीं ले सके थे कारोबारी
पिछले दिनाें जिले में दर्जन भर बालू घाटों का पट्टा छह माह के लिए निकाला गया था। ई-टेंडरिंग के माध्यम से आवंटित होने वाले इन बालू घाटों में आठ पर टेंडर डाले गए थे। आठ टेंडर में महिला व ब्यूर घाटों को छोड़कर बाकी छह घाटों पर पंजाब, राजस्थान व हरियाणा के लोगों का दबदबा रहा। गैर प्रांत से आए कारोबारियों ने दो से चार करोड़ रुपए देकर महज छह माह के लिए दस-दस एकड़ का पट्टा झटक लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या कहते हैं अधिकारी
जिले में पांच साल के लिए दिए जाने वाले बालू घाटों की टेंडरिंग कोल माइंस की तर्ज पर कराई जाएगी। निर्धारित रॉयल्टी से कम पर एक भी घाट का आवंटन नहीं होगा। बालू पट्टे का आवेदन करने वाले टॉप फाइव लोगों के बीच ऑनलाइन बोली लगवाकर आवंटन किया जाएगा।
राजरंजन, खनन निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed