फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Then impaired weather , day- rain

फिर बिगड़ा मौसम, दिनभर बारिश

Sun, 08 Feb 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 08 Feb 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Then impaired weather , day- rain
मंझनपुर। कौशाम्बी में रविवार को दिनभर सावन की झड़ी लगी रही। शनिवार की रात से शुरू हुई बूंदाबांदी सारा दिन जारी रही। इससे मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। दिनभर हुई बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। वहीं रास्ते और गलियों में कीचड़-पानी से लोगों को दिक्कतें हुई। उधर, दिनभर हुई बारिश से किसानों के होश उड़े हुए हैं। क्योंकि इस बरसात से जहां गेंहू की फसल को फायदा है। वहीं दलहन, तिलहन की फसल को भारी नुकसान संभव है।
विज्ञापन


कौशाम्बी में इस साल मौसम का मिजाज खतरनाक बना हुआ है। भीषण ठंड के साथ बीच-बीच में बारिश होती रही है। बेमौसम की इस बारिश से किसान परेशान हैं। इधर, शनिवार को अचानक आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया था। दिनभर बादल और सूरज की आंखमिचौली चलती रही। वहीं शनिवार की आधी रात से झमाझम बारिश शुरू हो गई। यह बारिश रविवार को भी रुक-रुककर पूरे दिन होती रही। इससे एक बार फिर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सर्द हवाओं के साथ बूंदाबांदी से जहां एक बार फिर जिले में ठंड बढ़ने के आसार है।
विज्ञापन


वहीं बारिश से सड़कों पर कीचड़-पानी के कारण लोगों को आने-जाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर मिट्टी के कारण हुई फिसलन साइकिल और बाइक सवार गिरकर घायल भी होते रहे। वहीं बेमौसम की बार-बार हो रही बारिश से किसान भी परेशान हैं। किसानों के मुताबिक इस बारिश से सिर्फ गेंहू की फसल को फायदा होगा। दलहन यानि चना, अरहर, मटर, मसूर और तिलहन की मुख्य फसल सरसों की फसल इस बारिश से बर्बाद होगी। साथ ही सब्जी की फसलों में भी कीटों का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed