फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The woman committed suicide by hanging herself in the room

Kaushambi News: कमरे में फंदे से लटक कर महिला ने दी जान

Sat, 05 Apr 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 05 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The woman committed suicide by hanging herself in the room
एयरपोर्ट के गौसपुर कटहुला गांव की महिला ने बृहस्पतिवार देर रात कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे के सहारे लटक कर जान दे दी। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कौशाम्बी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महगांव की रहने वाली रेखा देवी (34) की शादी 12 साल पहले गौसपुर कटहुला निवासी बबलू भारती के साथ हुई थी। बबलू राजगीर हैं। घर में एक बेटा और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन

जीजा मनोज ने बताया कि बबलू सुबह काम पर चला गया था। शाम को घर पहुंचा तो पत्नी ने गेहूं कटाई की बात कही। लेकिन, उसने दो-तीन दिन बाद कटाई करने बात कही। इसके बाद गेहूं की कटाई को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में रेखा कमरे में सोने के लिए चली गई और बबलू बरामदे में सो गया। रात करीब दो बजे पति की आंख खुली तो वह कमरे में पत्नी को देखने गए। लेकिन, दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजे के ऊपर से झांककर देखा तो पत्नी साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटकी थी।

उसके बाद उसने घर अन्य लोगों को सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। इस दौरान पुलिस ने कमरे की जांच-पड़ताल भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed