{"_id":"a4ec6a828d866f5b8d29d090cb7d5180","slug":"the-wine-was-made-it-will-be-deleted-sho-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब बनती मिली, तो नपेंगे थानेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब बनती मिली, तो नपेंगे थानेदार
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 08 Feb 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानेदारों को क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब बनने और बेचे जाने पर रोक लगाने की हिदायत दी है। चेताया कि जांच में यदि शराब बनती मिली, तो इसके लिए थानेदार जिम्मेदार होंगे। एसपी ने घटनाओं के खुलासे में देरी और विवेचना में लापरवाही पर भी थाना प्रभारियों की क्लास ली। साथ ही घटनाओं के खुलासे में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
पुलिस अधीक्षक रतनकांत पांडेय ने रविवार को पुलिस लांइस में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कौशाम्बी के गांवों में बनने वाली अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने के धंधे को पूरी तरह से बंद कराने की हिदायत थानेदारों को दी। कहा कि अभियान चलाकर इस काले कारोबार पर अनिवार्य रूप से अंकुश लगाया जाए। चेताया कि जिस भी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बनने और बिकने का मामला सामने आएगा। वहां के थानेदार को इसके लिए कसूरवार समझा जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
वहीं अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने घटनाओं के खुलासे और विवेचनाओं के निस्तारण में देरी पर भी गुस्सा जताया। गश्त में बरती जा रही लापरवाही पर भी उन्होंने फटकार लगाई। जिले में लगातार हो रही चोरी और हत्या की घटनाओं पर भी मातहतों को कर्रा किया। थानेदारों को घटना होने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचने की हिदायत दी। साथ ही होने वाली घटनाओं के खुलासे में गंभीरता दिखाने का निर्देश दिया। कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर एएसपी अनिल कुमार सिंह, सीओ सिटी पुर्णेंदु सिंह, सीओ सिराथू आदि मौजूद रहे।