फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The transformer's peg burned, leaving Kasenda village without electricity for the entire day

Kaushambi News: ट्रांसफाॅर्मर की खूंटी जली, कसेंदा गांव में दिन भर बिजली रही गुल

Sun, 04 Jan 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 04 Jan 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The transformer's peg burned, leaving Kasenda village without electricity for the entire day
तहसील के कसेंदा गांव में प्रयागराज के मंदर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 250 केवीए ट्रांसफाॅर्मर की खूंटी जलने से शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे गांव में दिनभर बिजली गुल रही और करीब छह हजार से अधिक लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कसेंदा गांव के प्रधान सुखलाल यादव, तलत अजीम, राधेश्याम और जितेंद्र आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव की बिजली आपूर्ति एक ट्रांसफाॅर्मर से होती है। शुक्रवार शाम ट्रांसफाॅर्मर की खूंटी जल जाने से सप्लाई ठप हो गई। बिजली गुल होने से पेयजल संकट पैदा हो गया, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद हो गए। ठंड के मौसम में दुकानदारों व व्यवसायियों का कामकाज ठप हो गया।
विज्ञापन

समय से आपूर्ति बहाल नहीं होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद विभाग ने तत्काल मरम्मत नहीं कराई। दिनभर उपकेंद्र और अधिकारियों को फोन करते रहे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार शाम को विद्युत कर्मियों ने जली हुई खूंटी बदलने का काम शुरू किया और देर शाम आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अवर अभियंता फूलचंद्र ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर के जर्जर उपकरणों को बदला जा रहा था, ताकि आगे खराबी न हो। फिलहाल खूंटी बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed