फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The tension tube site

नलकूप स्थल को लेकर तनातनी

Sun, 08 Feb 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 08 Feb 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
The tension tube site
मंझनपुर। सिंचाई के लिए सरकारी नलकूप की बोरिंग स्थल को लेकर अर्का फतेहपुर गांव में तनातनी बनी हुई है। किसानों ने रसूखदार लोगों पर अपने खेतों के समीप बोरिंग करवाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम की गैर मौजूदगी में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर किसानों ने बोरिंग और नलकूप स्थल की जमीन का सत्यापन करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


कौशाम्बी ब्लाक के अर्का फतेहपुर गांव के रहने वाले विजय कुमार, घनश्याम, श्यामलाल, रजनीश कुमार, अनीस, दिनेश कुमार, राकेश कुमार, सीताराम, पंकज, रोशनलाल, सुभाषचंद्र, राम प्रसाद, हरिलाल, लालता प्रसाद, सुक्खनलाल, अमृतलाल आदि ने बताया कि उनके गांव में सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने के लिए सरकारी नलकूप की स्थापना होनी है। आरोप है कि गांव के रसूखदार व्यक्ति अपने खेतों के आसपास की नलकूप की बोरिंग कराकर वहीं इसकी स्थापना का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो जिस स्थान पर रसूखदार नलकूप लगवाना चाह रहे हैं।
विज्ञापन


उससे करीब 300 मीटर दूरी पर पहले से एक राजकीय नलकूप लगा हुआ है। नलकूप स्थल को लेकर की जा रही इस मनमानी पर शनिवार को गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट आकर हुंकार भरी। जिलाधिकारी के नहीं मिलने पर गांववालों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। इसमें लोगों ने नलकूप स्थल का सत्यापन कराने और जहां सिंचाई की असुविधा है, वहां नलकूप स्थापना की मांग की है। अनदेखी पर किसानों ने कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed