{"_id":"43a24ec1dc73305b9324951b12012120","slug":"the-tension-on-the-road-in-nyaganj-occupation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयागंज में सड़क पर कब्जे को लेकर तनातनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयागंज में सड़क पर कब्जे को लेकर तनातनी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Wed, 18 Feb 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के नयागंज मोहल्ले में सड़क पर कब्जे को लेकर तनातनी बनी हुई है। आरोप है कि मोहल्ले की ही एक महिला ने खड़ंजा की ईंट उखाड़कर रास्ते में चबूतरा बना रही है। कस्बाइयों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चबूतरा निर्माण को बंद करा दिया है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
नगर पंचायत करारी के नयागंज मोहल्ला निवासी जमीर हैदर, मोहम्मद आकिल, जफर, सरोस आदि ने बताया कि मोहल्ले में आने-जाने के लिए पुराना रास्ता है। इसी रास्ते पर अभी कुछ महीने पहले ही इंटरलाकिंग कराकर सीमेंट की ईंट बिछवाई गई थी। आरोप है कि मोहल्ले की ही रहने वाली एक महिला रास्ते की जमीन को अपनी बताते हुए रास्ते को अवरुद्ध कर रखा है। उसने ईंट उखाड़कर घर के सामने चबूतरा बनाने की कोशिश की।
आरोप है कि इसका विरोध करने पर वह झगड़े पर उतारू हो जाती है। ईंट उखाड़कर चबूतरा बनाए जाने की कोशिश से लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने मंगलवार को करारी कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने जांच की। साथ ही महिला को चबूतरा बनाने से रोक दिया है। एसओ ने बताया कि चबूतरा निर्माण पर बंद कराकर मामले की जानकारी राजस्व विभाग को दे दी गई है। वे सड़क की जमीन की पैमाइश करके विवाद का निस्तारण कराएंगे।