{"_id":"2b3b25212a3d8b4593e4cdaa6e18258c","slug":"the-students-wished-future-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को दी उज्जवल भविष्य की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को दी उज्जवल भविष्य की कामना
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 15 Feb 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। केएस इंटर कालेज कानेमई में रविवार को 10वीं और 12वीं क्लास के छात्र-छात्राओं की विदाई की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए स्कूल परिसर में पूजा-हवन भी किया गया। प्रबंधक ने छात्र-छात्राओं को अच्छे अंकों से परीक्षा पास करने का आशीष दिया।
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षा 19 फरवरी से है। बोर्ड परीक्षा से पहले स्कूलों में छात्र-छात्राओं की विदाई के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को केएस इंटर कालेज कानेमई अजुहा में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अन्य स्कूलों से इतर यहां बच्चों के अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने और उनके सुखद भविष्य के लिए पूजा-हवन का कार्यक्रम हुआ।
जहां वैदिक मंत्रों के बीच सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं ने भी हवन किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक अजय त्रिपाठी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं को कामयाब होने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जीवन में कामयाबी के साथ ही अच्छा इंसान भी बनना अहम है। इसी से स्कूल, परिवार, समाज का नाम रौशन होता है। इस मौके पर स्कूल के संस्थापक शीतला प्रसाद त्रिपाठी, मनोज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रवि कुमार, वरुण जोशी, कमल कुमार, विन्देश्वरी प्रसाद आदि मौजूद रहे।