{"_id":"6500b641466f1a626a06b264","slug":"the-sky-of-prayagraj-shines-amid-exciting-competition-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-3061-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: रोमांचक मुकाबले के बीच दंगल में चमके प्रयागराज के आकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: रोमांचक मुकाबले के बीच दंगल में चमके प्रयागराज के आकाश
Wed, 13 Sep 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
रोमांचक मुकाबले के बीच दंगल में चमके प्रयागराज के आकाश
-सदर ब्लॉक के थांबा अलावलपुर गांव में दो दिवसीय दंगल का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। सदर ब्लॉक के थांबा अलावलपुर गांव में आयोजित दो दिवसीय दंगल में आखिरी दिन मंगलवार को कई रोमांचक मुकाबले हुए। कुल 30 जोड़ी पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए। दंगल चैंपियन प्रयागराज के आकाश बने।
थांबा गांव के दूसरे दिन दंगल की पहली कुश्ती दिल्ली की महिला पहलवान वैशाली व हरियाणा के धीरेंद्र के बीच हुई। 10 मिनट की निर्धारित कुश्ती में वैशाली ने सात मिनट में ही धीरेंद्र को चित कर दिया। अयोध्या के बाबा पहलवान मोहनदास ने भरतपुर के शैतान पहलवान को हराया। प्रयागराज के आकाश पहलवान ने राजेश बांदा को, कौशाम्बी संवरो के संतोष पहलवान ने राकेश सतना को, राजेश बमरौली ने प्रदीप धाता को, तूफानी प्रयागराज ने शिवकुमार बम्हरौली को, अकरम अंबारी ने राजू फतेहपुर को, नवनीत चायल ने नारायण फतेहपुर को हराया। इसी तरह समीर अलीगढ़ ने सचिन फतेहपुर को, सुशील फाफामऊ ने दिवाकर प्रतापगढ़ को, राजेश बांदा ने भूपेंद्र हरियाणा को, सुशील प्रयागराज ने राहुल जौनपुर को, मनराज कौशाम्बी ने राजा जौनपुर, लालता कौशाम्बी ने राहुल जौनपुर को हराया। उसके बाद चैंपियन द्वितीय में अंकुर फतेहपुर व समीर अलीगढ़ के बीच कुश्ती हुई। दोनों पहलवान एक दूसरे को परास्त नहीं कर सके। लिहाजा दोनों को तीन तीन हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। दंगल चैंपियन की कुश्ती आकाश बमरौली प्रयागराज व मेरठ के राहुल पहलवान के बीच हुई। पूर्व सदर ब्लॉक प्रमुख हरिमोहन सिंह यादव ने हाथ मिलाकर दंगल में उतारा। दस मिनट की इस रोमांचक कुश्ती में आकाश प्रयागराज ने नौ मिनट में ही राहुल मेरठ को चित कर दंगल चैंपियन का खिताब जीत लिया। पूर्व प्रमुख व ग्राम प्रधान मानसिंह यादव ने दंगल चैंपियन को साइकिल व दो हजार रुपये तथा उपविजेता रहे राहुल मेरठ को इक्कीस सौ रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया। कमेंट्री रोशन लाल ने किया। दंगल में यूपी चैम्पियन राम किशन पहलवान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। दंगल में आफाक अहमद, जय करन सिंह, मुन्ना यादव आदि लोग मौजूद रहे।