फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The rain stopped, still the raw houses were falling

बारिश थमी, फिर भी गिर रहे कच्चे मकान

Sat, 05 Oct 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
The rain stopped, still the raw houses were falling
The rain stopped, still the raw houses were falling - फोटो : KAUSHAMBI
बारिश थमी, फिर भी गिर रहे कच्चे मकान
विज्ञापन

मुख्यालय के नया नगर मोहल्ले में लोगों के घरों में भरा पानी
मंझनपुर। बरसात थम गई लेकिन मुख्यालय मंझनपुर के नया नगर से लोगों की मुसीबत नहीं हटी। बरसात का पानी लोगों के घरों में घुसा है। घरों के गिरने का सिलसिला जारी है। हालात यह है कि लोग किराए का घर लेकर रहने को मजबूर है। नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से कोई जल निकासी की व्यवस्था नहीं कराई।
मंझनपुर के नया नगर सेकेंड स्थित पुराने बस स्टाप के पीछे ईदगाद तक बने घरों में बरसात का पानी अंदर भरा है। बस्ती की जल निकासी के लिए जो तलाब है वह ओवर फ्लो है। तलाब का पानी निकालने की नगर पंचायत की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं किया। इसके कारण यहां रहने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बस्ती में रहने वाले अमीर उल्ला परिवार सहित किराए के घर में रहने चले गए हैं। उनके घर में पानी भरा है और एक हिस्सा गिर भी चुका है। इसी बस्ती कलीम का कच्चा घर गिर गया। पानी भरा होने के कारण निर्माण भी नहीं कराया जा सकता। कलीम परिवार सहित पास में स्थित कब्रिस्तान पर पॉलीथिन डालकर रह रहा है। विनोद श्रीवास्तव, सुरेश आदि के यहां भी बरसात का पानी भरा हुआ है। इसके कारण लोगों को आने-जाने में जहां दिक्कत हो रही है वह बदबू के कारण बीमारी फैलने की आशंका है। बस्ती के लोगों की माने तो गुरुवार को अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार आए थे। उन्होंने जल निकासी की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया और चले गए। इसके बाद अब तक कोई जल निकासी के लिए नहीं पहुंचा। इसी तरह सदर तहसील के भेलखा गांव निवासिनी निर्मला देवी पत्नी बचऊ लाल का कच्चा मकान बरसात में भरभरा कर गिर गया। इसके कारण निर्मला की सारी गृहस्थी नष्ट हो गई। ओसा गांव के संत लाल का भी कच्चा मकान बरसात से गिर गया। गुरुवार को चायल तहसील के चकमाहपुर गांव निवासिनी सुशीला देवी पत्नी स्वर्गीय राम सिंह व जय सिंह पुत्र स्वर्गीय रामखेलावन का भी कच्चा मकान बरसात के कारण गिर गया। सभी मामलों की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई है।
विज्ञापन

वहीं अधिशाषी अधिकारी मंझनपुर सुनील कुमार का कहना है कि नया नगर में जल निकासी की व्यस्था कराई जा रही है। तहसील मोड़ और पुराना बस डिपो के पास पनचक्की लगाकर पानी बाहर निकलवाया जा रहा है। जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी। कस्बे में कितने लोगों के बरसात में घर गिरे हैं, इसकी सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed