फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The problem of power fault increased amidst the sultry heat

उमसभरी गर्मी के बीच बढ़ गई बिजली फाल्ट की समस्या

Sat, 03 Jul 2021 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
The problem of power fault increased amidst the sultry heat
बरसात और उमस भरी गर्मी के बीच अब बिजली का लोकल फाल्ट लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। फाल्ट के कारण सारी-सारी रात बिजली गुल रहती है। गर्मी और मच्छरों के बीच लोगों को पसीना बहाते हुए रतजगा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात मुख्यालय में हुए फाल्ट को ठीक करने में बिजली विभाग को शुक्रवार दोपहर तक का समय लग गया। यह हाल वहां का है जहां अफसरों की फौज रहती है। ऐसे में गांवों की स्थित क्या होगी? इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। बिजली विभाग के अनुसार यह समस्या फिलहाल पूरी बरसात तक रहेगी।
विज्ञापन

मई के महीने से ही फाल्ट की समस्या शुरू हो जाती है। बरसात के दिनों में ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या बढ़ जाती है। इस बार बिजली विभाग ने इस समस्या से निपटने के लिए पूरी तैयारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के लोगों की मानें तो जून के पहले सप्ताह से ही बरसात होने लगी। इस वजह से तार के ज्वाइंट आदि सही नहीं हो पाए हैं। इससे बरसात के मौसम में फाल्ट की समस्या बढ़ गई है। एसई सुशील श्रीवास्तव का कहना है कि फिलहाल समस्या से निपटने के लिए संविदा कर्मियों को उपकेंद्रों पर दिन-रात ड्यूटी के लिए लगाया गया है।
शिकायत मिलने पर जल्द से जल्द फाल्ट दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाता है। लेकिन विभागीय दावों के उलट मुख्यालय मंझनपुर पर ही एक फाल्ट ठीक करने में 12 घंटे से अधिक समय लग गया। यहां बृहस्पतिवार रात नौ बजे के करीब फाल्ट हुआ।
इस फाल्ट को सही करने में शुक्रवार दोपहर तक का वक्त लग गया। इधर, शुक्रवार को ओवरलोडिंग के कारण जिला मुख्यालय पर एक और ट्रांसफार्मर फुंक गया। ऐसे में सवाल उठता है कि जहां जिला स्तरीय अफसर निवास करते हैं, वहां के हालत ऐसे हैं तो गांवों की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
दोगुने फुंक रहे ट्रांसफार्मर
बरसात के कारण जिले में अब ट्रांसफार्मर फुंकने के मामले भी बढ़ गए हैं। पहले जहां रोजाना करीब 10 ट्रांसफार्मर फुंकते थे वह अब लोड बढ़ने व बरसात की वजह से दोगुने फुंक रहे हैं। शासन का आदेश है कि 72 घंटे में फुंके ट्रांसफार्मर बदलवा दिए जाएं। इसके बाद भी फुंका ट्रांसफार्मर बदले जाने में चार से छह दिन तक का वक्त लग रहा है।
तारों का फैला है मकड़जाल
कस्बे के तमाम मोहल्लों में बिजली के तारों का मकड़जाल फैला है। इसकी वजह से भी फाल्ट की समस्या बढ़ गई है। इसके अलावा नई आबादी में बिजली के तार बल्ली के सहारे खींच दिए गए हैं। इस कारण दिक्कत आ रही है।

बरसात से पहले तार के ज्वाइंट आदि सही करा लिए जाते हैं। इस बार जून में ही बरसात होने के कारण कुछ दिक्कत आई है। बरसात में फाल्ट की समस्या वैसे ही भी ज्यादा रहती है। गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर फुंक रहे हैं। फिलहाल फाल्ट सही करने के लिए उपकेंद्रों पर लाइनमैनों की नियमित ड्यूटी लगाई जा रही है। वर्कशॉप में भी ट्रांसफार्मर मरम्मत का काम तेजी से कराया जा रहा है।
सुशील कुमार श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed