फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The pistol pointed milky miscreants looted

बदमाशों ने दूधिया को तमंचा सटाकर लूटा

Sat, 22 Aug 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 22 Aug 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। ओसा चौराहे के समीप शुक्रवार की सुबह सरेराह बाइक सवार बदमाशों ने दुधिया को तमंचा सटाकर नगदी लूट लिया। वारदात  अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। घटना के बाद दूधिया कोतवाली पहुंचा और घटना की तहरीर पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेने के बाद उसे डांटकर थाने से भगा दिया। इलाकाई पुलिस की इस कार्यशैली से भुक्तभोगी डरा-सहमा है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा गांव निवासी अरविंद कुमार ने ओसा चौराहे पर ही दूध की डेयरी खोल रखी है। शुक्रवार सुबह वह दूध बेचकर बाइक से वापस डेयरी जा रहा था। डेयरी के पास पहुंचते ही पहले से खड़े दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता नकाबपोश बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा सटाते हुए  सात हजार छह सौ रुपये लूट लिए। सरेराह वारदात अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। सरेराह हुई लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


आनन-फानन भुक्तभोगी कोतवाली पहुंचा और घटना की शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेने के बाद उसे डांटकर थाने से भगा दिया। मामले में प्रभारी एसपी ओपी पांडेय ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी को सिरे से खारिज किया है। उधर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने लूट की घटना को फर्जी बताया है। लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed