{"_id":"622f3b5a34a1e449df6dafa7","slug":"the-miscreants-looted-the-railway-worker-by-beating-him-kaushambi-news-ald3288126152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने रेलवे कर्मी को पीटकर की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने रेलवे कर्मी को पीटकर की लूटपाट
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के सैयद सरावां पुलिस चौकी के पास रविवार रात बाइक से घर जा रहे रेलवेकर्मी के साथ नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर लूटपाट की। पिटाई से रेलवे कर्मी बेहोश हो गया। सुबह होश आने पर उसने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
चरवा कोतवाली के पूरे कलापत निवासी अजय कुमार यादव रेलवे कर्मचारी हैं। रविवार रात वह प्रयागराज से घर आ रहे थे। जैसे ही सैयद सरावां पुलिस चौकी के पास पहुंचे तभी घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और पीटने लगे। पिटाई से अजय के सिर में चोट आई और लगने से अजय बेहोश हो गए।
इसके बाद बदमाश उसके पास से मोबाइल व नकदी लेकर भाग निकले। सोमवार सुबह होश आने पर अजय ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।