फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The laborer jumped in front of the train after beating his wife

पत्नी को पीटने के बाद ट्रेन के सामने कूदा मजदूर

Sat, 02 Jul 2022 06:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
The laborer jumped in front of the train after beating his wife
कोखराज कोतवाली के निधियावां के सामने शनिवार दोपहर एक युवक ने दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग में ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। युवक घर में पत्नी को पीटने के बाद मालगाड़ी के सामने कूदा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के गिरधरपुर गांव निवासी अंबेलाल (28) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। अंबेलाल को शराब पीने की लत थी। इस कारण उसका पत्नी दासी देवी से अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार सुबह भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद अंबेलाल ने पत्नी की पिटाई कर दी और बिना किसी से कुछ बताए निकल गया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे के आसपास पता चला अंबेलाल का शव निधियावां के समीप डाउन लाइन पर पड़ा है। घटना के बाद परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया अंबेलाल काफी देर तक रेलवे लाइन के किनारे घूम रहा था। जैसे ही कानपुर की तरफ से मालगाड़ी आती दिखाई तो उसने एकाएक ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। अंबेलाल अपने पीछे पत्नी व सात वर्षीय इकलौते बेटे रितेश को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed