{"_id":"68d30c825c3bee0e5c04e328","slug":"the-health-team-arrived-on-the-second-day-as-well-testing-25-fever-patients-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-130603-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दूसरे दिन भी पहुंची स्वास्थ्य टीम, 25 बुखार पीड़ितों का किया परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दूसरे दिन भी पहुंची स्वास्थ्य टीम, 25 बुखार पीड़ितों का किया परीक्षण
Wed, 24 Sep 2025 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के नसीरपुर फरीदगंज वार्ड में फैली बीमारी को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाया। इस दौरान टीम ने बुखार से पीड़ित 25 लोगों का परीक्षण किया और संदिग्ध मरीजों की डेंगू की जांच कराई।
सीएचसी कड़ा के अधीक्षक डॉ. मो. साउद ने बताया कि जांच के दौरान सभी मरीजों में वायरल फीवर ही पाया गया। कोई भी मरीज मलेरिया या डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला। मरीजों को दवाएं दी गईं और साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
सोमवार को संवाद न्यूज एजेंसी द्वारा मामला उठाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। उसी दिन टीम ने 20 मरीजों की जांच की थी जिसमें दो में डेंगू जैसे लक्षण पाए जाने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज मंझनपुर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
मंगलवार को डॉ. आसिफ की मौजूदगी में टीम ने 25 मरीजों का परीक्षण किया और 12 लोगों की डेंगू जांच कराई। सभी की रिपोर्ट नॉर्मल आई। टीम के साथ पैरामेडिकल स्टाफ ने वार्ड का भ्रमण किया और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। साथ ही लोगों को नालियों और जलभराव वाले स्थानों की सफाई करने की सलाह दी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत की ओर से दावा किए जाने के बावजूद अब तक इलाके में संतोषजनक साफ-सफाई नहीं कराई गई है। बस्ती की गलियों में जगह-जगह कीचड़ और दूषित पानी भरा है। इससे मच्छर पनप रहे हैं और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
-- -- -- --
साफ-सफाई व जलनिकासी की व्यवस्था की मांग
नसीरपुर फरीदगंज में पिछले 10 दिनों से सरिता देवी, गीता देवी, अरुणा देवी, अमन, रवि, विकास, रिया, धनपति, अनीता, दीपांजलि, विपिन मौर्य सहित 20 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। कई मरीजों का इलाज सीएचसी कड़ा व निजी अस्पतालों में चल रहा है। मोहल्ले के पप्पू और विपिन कुमार ने बताया कि गलियों में फैले कीचड़ और जलभराव से लोग परेशान हैं। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बीमारी फैलने का खतरा है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से तत्काल साफ-सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।
-- -- --
स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। नसीरपुर फरीदगंज में मरीजों की जांच की गई है, सभी वायरल फीवर से पीड़ित हैं। एंटी-लार्वा का छिड़काव व दवा का वितरण कराया जा रहा है।
- डॉ. मो. साउद, अधीक्षक, सीएचसी कड़ा