फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The first complaint , now on the back foot, SP leader

पहले शिकायत, अब बैकफुट पर सपा नेता

Wed, 27 May 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Wed, 27 May 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। उद्यान विभाग के अफसरों पर योजनाओं में धांधली का आरोप लगाने वाले एक सपा नेता ने आरोपों की जांच शुरू होते ही अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। नेता ने डीएम समेत आला अफसरों को दूसरा पत्र भेजकर अपनी शिकायतों को खुद ही निराधार बताया है। पार्टी के लोगों पर शिकायत करने के लिए प्रेरित करने का आरोप भी जड़ा है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के एक फ्रंटल संगठन के जिलाध्यक्ष ने 19 फरवरी को डीएम को पत्र भेजकर उद्यान विभाग के अफसरों पर योजनाओं में गड़बड़ी करके रकम डकारने का आरोप लगाया था। आरोप था कि राष्ट्रीय कृषि और माइक्रो इरीगेशन योजना समेत अन्य योजनाओं में भी जमकर धांधली की गई है। अपात्रों से साठगांठ करके उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। जबकि जरूरतमंद किसानों को किसी भी योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। डीएम के अलावा इसकी शिकायत शासन स्तर के अधिकारियों से भी की गई थी।
विज्ञापन


 शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच शुरू कराई तो उद्यान विभाग के अफसरों के हाथ पांव फूल गए, लेकिन जांच अंतिम चरण पर पहुंचती, इससे पहले ही सत्ताधारी पार्टी के नेता ने शिकायत वापस ले ली। इन्होंने डीएम सहित अन्य अधिकारियों को भेजे गए दूसरे पत्र में लिखा है कि पार्टी के ही कुछ लोगों ने झूठी सूचना देकर उन्हें शिकायत करने के लिए प्रेरित किया था। शिकायत वापस होने के बाद उद्यान विभाग के अफसर जहां राहत महसूस कर रहे हैं। वहीं सपा नेता को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed