फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The final day of the village Spaiyon Ring Cycle Rally

अंतिम दिन भी गांव-गांव घूमी सपाइयों की साइकिल रैली

Thu, 13 Aug 2015 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 13 Aug 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
The final day of the village Spaiyon Ring Cycle Rally
पश्चिमशरीरा/मंझनपुर(कौशाम्बी)। समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली बुधवार को अंतिम दिन भी गांव-गांव दौड़ी। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने आमजन को सरकार के तीन सालों की उपलब्धियां गिनाईं। केन्द्र सरकार के खिलाफ निशाना भी साधा। पश्चिमशरीरा में रैली निकालने के बाद निजी गेस्ट हाउस में समा का आयोजन कर रैली के कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सपा कार्यकर्ताओं ने हफ्ते भर के बीच जिले के सभी ब्लाकों में साइकिल रैली निकाली और सरकार की योजनाओं का बखान किया। बुधवार को रैली के कार्यक्रम का अंतिम दिन व्था। इस दिन मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के पश्चिमशरीरा और चायल विधानसभा क्षेत्र के धमसेढ़ा, हरदुआ, उदाथू, हौसी, काजू,  समसपुर,  सिरसी, चरवा, सहित दर्जनों गांवों में रैली निकाली गई। चायल ब्लाक के गांवों में निकाली गई रैली की अगुवाई चायल विस क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी चंदबली सिंह ने की। कहा कि  उत्तर प्रदेश का विकास सपा सरकार मे ही संभव है। दूसरे दलों की सरकारें सिर्फ जनता का शोषण करने का काम करती हैं। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर पश्चिमशरीरा में रैली निकाल रहे कार्यकर्ताओं ने कस्बे का भ्रमण किया। इसके बाद एक मैरिज हॉल में समाप्त हुई। समापन के दौरान पार्टी के पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि सपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जिस तरह से रैली के कार्यक्रम में एकजुटता दिखाई है। इसी तरह संगठित होकर पंचायत चुनाव की तैयारी करने की भी जरुरत है। जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने भी सभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव के मद्देनजर गांव-गांव का भ्रमण कर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने का आह्वान किया। इस मौके पर सिराथू विधायक वाचस्पति, प्रमोद यादव, सुभाष पटेल, शरद यादव, पवन मिश्रा, मोहम्मद साबिर सिद्दीकी, जवाहर त्रिपाठी, बच्चा पांडेय, जितेन्द्र सिंह, विजय यादव, कप्तान यादव, अश्विनी सिंह, वीरेन्द्र निर्मल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed