फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The enforcement team raided the electricity department

बिजली विभाग के प्रवर्तन दल ने की छापेमारी

Thu, 25 Jun 2015 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Thu, 25 Jun 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
 मंझनपुर (ब्यूरो)। देवीगंज बाजार में बुधवार को बिजली विभाग के प्रवर्तन दल की टीम ने छापेमारी की। टीम ने इस दौरान बिजली चोरी करते चार दुकानदारों को पकड़ा। ये लोग घरेलू कनेक्शन लेकर उसका व्यवसायिक उपयोग कर रहे थे।  टीम ने इन सभी दुकानदारों से दस-दस हजार रुपये जुर्माना वसूला है। घरेलू कनेक्शन को कामर्शियल कनेक्शन कराने की हिदायत भी दी। छापेमारी को लेकर पूरे बाजार में दिन भर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


बता दें कि जिले में बिजली की चोरी बड़े पैमाने पर की जा रही है। चोरी से घरों में बिजली जलाने के साथ ही लोग घरेलू कनेक्शन लेकर दुकानों में भी उसका उपयोग कर रहे हैं। इन लोगों के खिलाफ बिजली विभाग ने अभियान छेड़ दिया है। बुधवार को ही लखनऊ से आई प्रवर्तन दन की टीम ने देवीगंज बाजार में छापेमारी की। टीम का नेतृत्व कर रहे अभियंता संगम मिश्र ने बताया कि जनरल स्टोर संचालक हफीजुल, हार्डवेयर के दुकानदार नियाज अहमद, दवा व्यवसाई अनिल मौर्य और शमीम को पकड़ा गया है।
विज्ञापन


 ये  चारों दुकानदार घरेलू कनेक्शन लेकर बिजली की इस्तेमाल दुकान में कर रहे थे। बताया कि सभी से मौके पर दस-दस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। वहीं दुकानदारों को बिजली चोरी नहीं करने की चेतावनी दी गई है। छापेमारी केे दौरान पूरे बाजार में हड़कंप मचा रहा। देखा गया कि कारोबारी अपनी दुकानों का शटर गिराकर मौके से फरार हो गए। इसके अलावा घरों पर भी कुछ लोगों ने ताला लटका दिया था। टीम के जाने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed