{"_id":"5408dca1ee5608e950a540c365799764","slug":"the-camp-has-630-disabled-registration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप में 630 विकलांगों का हुआ पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप में 630 विकलांगों का हुआ पंजीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू (ब्यूरो)। जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को सिराथू तहसील में विकलांग कैंप आयोजित किया गया। इसमें 630 विकलांगों का पंजीकरण किया गया। चिकित्सकों ने अभ्यर्थियों के विकलांगता की जांच करके प्रमाणपत्र भी जारी किया। सिराथू विधायक वाचस्पति ने बताया कि कैंप में चिह्नित विकलांगों को गणतंत्र दिवस के मौके पर मंझनपुर में उपकरणों का वितरण किया जाएगा।
सिराथू तहसील में शुक्रवार को आयोजित विकलांग कैंप सिराथू विधायक वाचस्पति ने शुभारंभ किया। इसमें कड़ा सिराथू ब्लाक के विकलांगों का पंजीयन किया गया। जिला विकलांग कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि कैंप में 630 विकलांगों ने आकर अपना पंजीकरण कराया है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सिराथू विधायक ने कहा कि सपा सरकार द्वारा विकलांगो के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिले में विकलांगों को चिह्नित करके उनका पंजीयन किया जा रहा है। जल्द ही प्रमाणपत्र, पेंशन और उपकरण भी मुहैया कराया जाएगा।
विधायक ने बताया कि कैंप में चिह्नित विकलांगों को 26 जनवरी को कलेक्ट्रेट मेगा शिविर आयोजित करके उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी राजमणि यादव ने कहा कि कौशाम्बी में विकलांगों की एक बड़ी संख्या है। इसमें ज्यादातर लोग प्रमाणपत्र, पेंशन और उपकरण पाने से अब तक वंचित थे। विकलांगों को चिह्नित करने के लिए तीनों तहसीलों में कैंप आयोजित किए गए थे। डीएम ने बताया कि मंझनपुर, सिराथू और चायल क्षेत्र के 2000 से ज्यादा विकलांगों ने अपना पंजीयन कराया है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जल्द ही ब्लाक स्तर पर भी कैंप आयोजित करके शेष बचे अन्य विकलांगों का पंजीयन किया जाएगा। इस मौके जिला सूचना अधिकारी जेएन यादव, डीएसडब्ल्यूओ सुधीर गुप्ता, डीपीओ राकेश मिश्रा, एसडीएम जवाहरलाल श्रीवास्तव, तहसीलदार सुशील कुमार यादव, बीडीओ आरसी भारती आदि मौजूद रहे।