फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The boy drowned while taking a bath in the Ganges on Guru Purnima, died

गुरू पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने गए बालक की पानी में डूबकर मौत

Thu, 14 Jul 2022 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The boy drowned while taking a bath in the Ganges on Guru Purnima, died
शहजादपुर स्थित गंगा में डूबे यूवकों की तलाश करते गोताखोर व लगी भीड़ - फोटो : KAUSHAMBI
कोखराज कोतवाली के शहजादपुर स्थित गंगा घाट में गुरू पूर्णिमा पर्व पर बुधवार गंगा स्नान के लिए गए तीन लोग गहरे पानी में डूब गए। घटना देख स्थानीय मल्लाहों ने दो लोगों को बचा लिया, लेकिन एक बालक की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

गुलामीपुर गांव निवासी राम प्रकाश प्रजापति का बेटा सुमित (10) बुधवार सुबह पड़ोसी अनिल कुमार (21) व धीरज के साथ के गंगा स्नान के लिए गया था। वह लोग दुर्गा भाभी पुल शहजादपुर के समीप गंगा स्नान कर रहे थे। इस दौरान सुमित का पैर फिसल गया और व पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में अनिल और धीरज भी डूबने लगे।
विज्ञापन

घटना देख घाट पर मौजूद मल्लाहों ने किसी तरह अनिल व धीरज को तो बचा लिया लेकिन सुमित डूब गया। काफी मशक्कत के बाद उसका शव नदी से बरामद हुआ। उधर, घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते घाट पर पहुंचे थे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed