फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The 1003 case disposed in a day

एक दिन में निस्तारित हुए 1003 मुकदमे

Sun, 22 Feb 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 22 Feb 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कौशाम्बी जिला कचहरी में रविवार को मेगा लोक अदालत लगाई गई थी। इसमें कुल 1003 पुराने मुकदमों का निस्तारण किया गया। इस दौरान कुल 57 लाख 29 हजार रुपये से अधिक की राशि का प्रतिकर भी दिया गया। साथ ही उत्तराधिकार के प्रमाणपत्र भी निस्तारित किए गए। लोक अदालत ने दाम्पत्य कटुता के 16 मामलों का भी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया है।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को कौशाम्बी कचहरी में आयोजित मेगा लोक  अदालत में जनपद एवं सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार ने एक मोटर दुर्घटना वाद का निस्तारण करते हुए 35 हजार रुपये प्रतिकार प्रदान कराया। वहीं अपर जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक और राम किशोर शुक्ला ने 15-15 मुकदमों का निस्तारण करते हुए 58 हजार 500 रुपये अर्थदंड की वसूली की।
विज्ञापन


इसी तरह से परिवार न्यायालय द्वारा 16 मुकदमों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। वहीं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहनलाल ने 450 मुकदमों का निस्तारण करते हुए 95 हजार 975 रुपये अर्थदंड वसूला। सिविल जज सीनियर डिवीजन सुरजन सिंह ने 23 मुकदमों का निस्तारण करते हुए 2600 रुपये अर्थदंड की वसूली की। न्यायिक मजिस्ट्रेट लालबाबू यादव ने 17 मुकदमों का निस्तारण करते हुए 4650 रुपये का अर्थदंड वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं मंझनपुर, चायल और सिराथू के एसडीएम और तहसीलदारों ने 238 और बैंक की ऋण वसूली के 225 मुकदमों का निस्तारण किया। लोक अदालत में सिविल जज सीनियर डिवीजन ने उत्तराधिकार वाद को निस्तारित करते हुए 2 लाख 68 हजार 948 रुपये का प्रमाणपत्र भी निर्गत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed