फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenager dies due to fire in suspicious condition, household ashes of seven houses

कौशाम्बी :  संदिग्ध हालत में लगी आग से किशोरी की मौत, सात घरों की गृहस्थी राख

Thu, 14 Apr 2022 08:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Apr 2022 08:29 PM IST
सार

नसुल्लापुर गांव का वीरेंद्र कुमार बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी सुमन देवी, बेटी उसमा, दामाद राजू व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत में भूसा लेने गया था। घर में उसकी छोटी बेटी इसमा (15) अकेली थी। वीरेंद्र के घर के बाहर सरपत का झुरमुट रखा था और इसी के पास राजू की बाइक खड़ी थी।

विज्ञापन
Teenager dies due to fire in suspicious condition, household ashes of seven houses
कौशाम्बी में आग लगने से जला कच्चा मकान। - फोटो : Kaushambi

विस्तार

सदर तहसील के नसुल्लापुर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर संदिग्ध हालत में लगी आग से एक किशोरी की जलकर मौत हो गई। किशोरी को बचाने के प्रयास में उसकी बहन और बहनोई भी झुलस गए गए हैं। चीख-पुकार सुन जुटे ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते, तब तक आग ने बस्ती के नौ घरों को अपने आगोश में ले लिया। आग की चपेट में आने से सात घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई।

विज्ञापन




छह बकरियां व तीन मवेशी भी आग की भेंट चढ़ गए। सूचना के तीन घंटे बाद पहुंचे अग्नि शमन दल ने किसी तरह आग बुझाई। घटना में करीब 20 लाख के नुकसान का अनुमान है। एडीएम जयचंद्र पांडेय, एएसपी समर बहादुर पुलिस व राजस्व कर्मियों के साथ पहुंचे। अफसरों ने घायल दंपती को इलाज के लिए प्रयाग के अस्पताल भेजा। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन




नसुल्लापुर गांव का वीरेंद्र कुमार बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी सुमन देवी, बेटी उसमा, दामाद राजू व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत में भूसा लेने गया था। घर में उसकी छोटी बेटी इसमा (15) अकेली थी। वीरेंद्र के घर के बाहर सरपत का झुरमुट रखा था और इसी के पास राजू की बाइक खड़ी थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक सरपत में आग लग गई। इसमा कुछ समझ पाती, तब तक आग ने बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस पर इसमा शोर मचाते हुए बाइक में लगी आग को बुझाने लगी। तब तक इसमा की बहन उसमा व बहनोई राजू भी आ गया। वह लोग कुछ करते, इससे पहले बाइक के पेट्रोल टैक में ब्लास्ट हो गया। घटना में इसमा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसमा व उसका पति राजू गंभीर रूप से झुलस गए । उधर, ब्लास्ट के बाद आग की चिंगारी सड़क की दूसरी पट्टी पर स्थित नरेश, सियाराम, अजय, बिहारी, सुंदर, बैजनाथ, हरिलाल, राजाराम, दुर्गा आदि के घरों में भी पहुंच गई।



घटना को लेकर गांव में चीख-पुकार मच गई। घटना की करीब तीन घंटे के बाद पहुंचे फायर बिग्रेड कर्मियों ने किसी तरह आग पर आग पाया। दोपहर बाद एडीएम जयचंद्र पांडेय, एएसपी समर बहादुर पुलिस और प्रशासन के अफसरों के साथ पहुंचे। पुलिस ने उसमा व उसके पति को इलाज के लिए एंबुलेंस से प्रयागराज के अस्पताल भेजा। इसमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

साल भर पहले राजू को दहेज में मिली थी बाइक
नसुल्लापुर गांव में इसमा की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घरवालों ने बताया इसमा की बड़ी बहन उसमा (घटना में झुलसी) की शादी साल भर पहले राजू के साथ हुई थी। शादी में ससुराल वालों ने राजू को दहेज में बाइक दी थी। 



पिछले दिनों ससुराल में गेहूं की मड़ाई हो रही थी। इस वजह से राजू अपनी पत्नी के साथ ससुराल वालों का हाथ बंटाने के लिए बाइक से आया था। चर्चा रही कि बाइक की टंकी में पेट्रोल फुल था। इसी वजह से आग लगने के बाद पेट्रोल टंकी ब्लास्ट कर सड़क के दूसरे किनारे में स्थित नरेश के घर पर जलते हुए गिरी। इसके बाद आग फैली और एक के बाद एक घरों की गृहस्थी को फूंकती चली गई। 



नुकसान का आंकलन करने को बुलाए गए लेखपाल
नसुल्लापुर गांव में बृहस्पतिवार को हुई आग की घटना के बाद अब पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए अफसरों ने ताकत झोंक दी है। एडीएम के निर्देश पर क्षेत्र के कई लेखपालों की टीम ने घर-घर जाकर पीड़ित परिवारों का बयान लेकर नुकसान का आंकलन करना शुरू कर दिया है। एडीएम का कहना है कि जल्द ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल पीड़ित परिवारों को खाने-पीने की दिक्कत नहीं हो , इसके लिए लेखपाल को भोजन आदि की व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया गया है। 


शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल जलकर राख
सिराथू तहसील के उदहिन खुर्द निवासी मनीष सिंह ने अपने खेत में गेहूं बो रखा है। मनीष के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर उसके खेत में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना की जानकारी पर जब तक वह लोग आग पर काबू पाते 10 बिस्वा खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई है। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल छेदीलाल ने मौका मुआयना कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed