फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenager died due to hanging, revealed in PM report

फांसी पर झूलने से हुई थी किशोरी की मौत, पीएम रिपोर्ट में खुलासा

Sat, 28 Aug 2021 03:41 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 28 Aug 2021 03:41 PM IST
सार

इलाके के एक गांव में दो दिन पहले मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो से पता चला था कि किशोरी का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी के परिजनों को यह बात नागवार गुजरी तो उन्होंने किशोरी से फोन करवाकर युवक को घर बुलाया।

विज्ञापन
Teenager died due to hanging, revealed in PM report

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी की बुधवार रात प्रयागराज के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इससे पहले सोशल मीडिया पर किशोरी के प्रेमी व उसके एक साथी की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वायरल वीडियो से आशंका जताई जा रही थी कि कहीं यह ऑनर किलिंग का मामला तो नहीं है। लेकिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो गई है। किशोरी की मौत फांसी पर झूलने से हुई थी। रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। मामले में अभी किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


इलाके के एक गांव में दो दिन पहले मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो से पता चला था कि किशोरी का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी के परिजनों को यह बात नागवार गुजरी तो उन्होंने किशोरी से फोन करवाकर युवक को घर बुलाया। इस पर प्रेमी अपने एक दोस्त के साथ प्रेमिका के घर पहुंच गया। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने दोनों को छत पर ले जाकर बेरहमी से पीटा। उसी रात प्रयागराज के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत हो गई। ग्रामीणों के बीच चर्चा थी कि कहीं यह ऑनर किलिंग का मामला तो नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो गई। फिलहाल किशोरी की मौत फांसी पर झूलने से हुई थी। डाक्टरों की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ। एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के फांसी लगाकर खुदकुशी करने की बात सामने आई है। मामले में फिलहाल अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed