फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teenage cyclist dies after being crushed by a dumper, case filed

Kaushambi : डंफर से कुचल कर साइकिल सवार किशोर की मौत, मुकदमा दर्ज

Mon, 07 Apr 2025 05:27 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Apr 2025 05:27 PM IST
सार

संदीपनघाट कोतवाली के बलिहावा गांव में रविवार शाम साइकिल सवार किशोर को डंपर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़ कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर डंपर रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Teenage cyclist dies after being crushed by a dumper, case filed
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

संदीपनघाट कोतवाली के बलिहावा गांव में रविवार शाम साइकिल सवार किशोर को डंपर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़ कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर डंपर रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


  बलिहावा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार पटेल किसानी कर परिवार का गुजारा करते हैं। रविवार की शाम उनका 13 वर्षीय बेटा सुमित पटेल साइकिल से खेत की तरफ जा रहा था। इसी बीच कैलाश कोटेदार के घर के सामने डंपर बैक करने के दौरान सुमित को कुचल दिया। हादसे में सुमित का पैर टूटने के साथ ही कमर और पेट में गंभीर चोट आ गई। इसी बीच मौका पाकर चालक डंपर छोड़ मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


परिजन आस पास रहे लोगों की सहायता से आनन फानन घायल किशोर को इलाज के लिए पीेएचसी मूरतगंज में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में किशोर की मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने डंपर रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed