फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Teasing the teenager by threatening to make the video viral

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से छेड़खानी

Wed, 08 Apr 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Teasing the teenager by threatening to make the video viral
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से छेड़खानी
विज्ञापन

पीड़ित लड़की की शिकायत पर करारी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। करारी इलाके की एक किशोरी से मनमानी करने में नाकाम युवक ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे परेशान किशोरी ने घरवालों से आपबीती बताया तो परिजनों के होश उड़ गए। घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
इलाके के एक गांव की एक किशोरी को गांव का ही एक युवक काफी दिनों से परेशान कर रहा था। इस बीच उसने किशोरी का गोपनीय तरीके से अश्लील वीडियो बना लिया। किशोरी का कहना है पांच अप्रैल को युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसने मोबाइल पर वीडियो दिखाते हुए उसे वायरल करने की धमकी दी। युवक की धमकी से परेशान किशोरी ने घरवालों को जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। सोमवार को नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है। इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----
जिपं कर्मियों ने दान किया एक दिन का वेतन
मंझनपुर। कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए जिला पंचायत कर्मियों ने अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया है। अपर मुख्य अधिकारी रणमत सिंह ने बताया कर्मियों ने कोरोना संक्रमित लोगों की चिकित्सा एवं सहायता के लिए सर्वसम्मति से एक दिन का वेतन दिया है। चार अप्रैल को आरटीजीएस के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में 39 हजार 426 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed