फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tavera collision death of the young man , wife , son injured

टवेरा की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी-बेटा घायल

Sun, 04 Oct 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 04 Oct 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। बीमार बीबी को दवा दिलाने के लिए बाइक से टेढ़ीमोड़ स्थित निजी हास्पिटल गए सरैया (पिपरी) गांव के एक युवक सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार की सुबह हाईवे पर उसकी बाइक को तेज रफ्तार टवेरा ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में उसकी पत्नी और दो साल का मासूम बेटा भी घायल हो गया। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के सरैया गांव का रहने वाला जय सिंह (32) पुत्र श्यामलाल शनिवार की सुबह बीमार पत्नी मंशा देवी (30) को इलाज के लिए लेकर बाइक से कोखराज के टेढीमोड़ बाजार गया था। साथ ही उसका दो साल का बेटा अंकित भी था। दवा लेकर घर लौटते समय जैसे ही उसकी बाइक अस्पताल से हाईवे पर पहुंची। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार टवेरा ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसा देख स्थानीय लोग भागकर  मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


 गांववालों ने दुर्घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को देते हुए घायलों को मूरतगंज पीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान जय सिंह की मौत हो गई। जबकि पत्नी और बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है  पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। हादसे के बाद टवेरा चालक वाहन समेत भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed