फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tapasthali Kaushambi will be developed with two thousand crores

दो हजार करोड़ से होगा तपस्थली कौशाम्बी का विकास

Tue, 08 Dec 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tapasthali Kaushambi will be developed with two thousand crores
Tapasthali Kaushambi will be developed with two thousand crores - फोटो : KAUSHAMBI
सदर तहसील के महिला गांव में सोमवार को कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे कबीना मंत्री ने यहां से बचपन से जुड़ी यादों का जिक्र करते हुए वर्ष 2022 तक करीब दो हजार करोड़ की परियोजनाएं शुरू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सदर तहसील के महिला गांव में वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश उर्फ पिंटू द्विवेदी और सार्थक द्विवेदी की ओर से आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि कौशाम्बी जिले के कड़ा में उनका पैतृक गांव है। कड़ा गांव में उनका बचपन बीता है।
विज्ञापन

इसलिए जनपद के विकास में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बौद्ध सर्किट से कौशाम्बी को जोड़कर यहां के विकास कार्यों को तेज किया है। बताया कि प्रयागराज में चौफटका से एयरपोर्ट तक ओवरब्रिज का निर्माण चौधरी चुन्नीलाल के नाम पर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशाम्बी खास तक फोरलेन सड़क, बौद्ध नगरी से चित्रकूट के लिए यमुना नदी पर पुल का निर्माण कौशाम्बी खास (कोसम इनाम) से होना है। कहा कि सरकार की ओर से 2000 करोड़ की योजनाएं 2022 तक शुरू की जाएंगी।

इस मौके पर सदर विधायक लाल बहादुर, चायल विधायक संजय गुप्ता, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, संतोष सोनकर, जिला मंत्री योगेंद्र त्रिपाठी, संजय जायसवाल, अजय पटेल, राजू राय, जगदीश सिंह, दीपक पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय, कृष्ण प्रसाद मिश्र, बद्री निषाद, शशिकांत, गिरीश द्विवेदी, मिश्रीलाल सरोज, सांसद विनोद सोनकर के बड़े भाई संतोष सोनकर आदि मौजूद रहे।

Tapasthali Kaushambi will be developed with two thousand crores

Tapasthali Kaushambi will be developed with two thousand crores- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed