फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tanker crushes old woman, dies

Kaushambi News: टैंकर ने वृद्ध महिला को कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Tanker crushes old woman, dies
कोखराज कोतवाली के परसरा चौराहे के समीप रविवार शाम तेज रफ्तार टैंकर ने एक वृद्ध महिला को कुचल दिया। मौके पर ही वृद्धा की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग गया। टैंकर कब्जे में लेकर पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

नगर पालिका भरवारी के वार्ड नंबर एक आंबेडकर नगर की उर्मिला देवी (60) पत्नी स्व. छोटेलाल रविवार शाम चार बजे पैदल दवा लेने जा रही थी। रास्ते में परसरा चौराहे से पहले ही तेज रफ्तार टैंकर वृद्धा को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। वहीं, मौका देखकर टैंकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही वृद्धा के परिजन रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। मृतका के तीन बेटे व तीन बेटियां हैं। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्या ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के बेटे शुभम की तहरीर पर टैंकर नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed