फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sword of dismissal on teacher who put fake documents

फर्जी दस्तावेज लगाने वाली शिक्षिका पर बर्खास्तगी की तलवार

Wed, 22 Jun 2022 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sword of dismissal on teacher who put fake documents
फर्जी दस्तावेज के सहारे शिक्षिका बनी महिला को दो साल से शिक्षा विभाग तलाश कर रहा है। जांच में फर्जी नियुक्ति का खुलासा होने के बाद एसआईटी ( स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम) ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। दो मर्तबा उसे नोटिस भी जारी किया जा चुका है। अब जालसाज शिक्षिका की बर्खास्तगी की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

सिराथू तहसील के धुमाई केन कनवार गांव निवासी स्नेहलता ने पांच सितंबर 2016 को अमेठी जनपद के एक प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षिका नियुक्त पाई थी। महिला ने लगभग दो साल तक नौकरी करने के बाद अपना तबादला कौशाम्बी जिले में करा लिया। स्नेहलता ने चायल ब्लॉक क्षेत्र में 26 जून 2019 को अपनी तैनाती कराई। इसके बाद दोबारा उसने अपना समायोजन सिराथू ब्लॉक के रामपुर सुहेला स्थित प्राथमिक विद्यालय में करा लिया।
विज्ञापन

स्नेहलता ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे शिक्षिका की नौकरी हासिल की है। इसकी जानकारी होने पर किसी ने एसआईटी को पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की। एसआईटी ने जांच की तो हकीकत से पर्दा उठ गया। जांच रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक के मणिपाल विश्वविद्यालय से संबद्ध राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान सिकंदराबाद (तेलंगाना) से जारी डीईडी (डॉक्टर ऑफ एजूकेशन) का फर्जी दस्तावेज लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी ने बीएसए कौशाम्बी को पत्र लिखकर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इसकी भनक लगते ही शिक्षिका गायब हो गई। इधर, एसआईटी का पत्र मिलने के बाद बीएसए ने दो बार शिक्षिका को नोटिस जारी किया, लेकिन न तो नोटिस का कोई जवाब मिला और न ही शिक्षिका का कोई पता चल सका है।

मामला फर्जी अभिलेखों के आधार पर नियुक्ति का है। अमेठी में शिक्षिका की पहली नियुक्ति हुई थी। वह अंतर जनपदीय तबादला लेकर वर्ष 2018 में कौशाम्बी जनपद आईं। एसआईटी का पत्र मिलने के बाद शिक्षिका को दो बार नोटिस भेजा जा चुका है। शिक्षिका ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है। अब एक और नोटिस जारी करने के बाद नियमानुसार शिक्षिका की सेवा समाप्त कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रकाश सिंह-बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed