{"_id":"6931e05e2dcf767a8602487c","slug":"supply-inspector-asked-for-explanation-for-making-video-among-women-in-fair-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-133181-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मेले में महिलाओं के बीच वीडियो बनाने पर सप्लाई इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मेले में महिलाओं के बीच वीडियो बनाने पर सप्लाई इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण तलब
Fri, 05 Dec 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
जिले में एक सप्लाई इंस्पेक्टर का मेले में महिलाओं के बीच वीडियो बनाने से जुड़ा मामला सामने आने के बाद विभाग हरकत में आ गया है। मंझनपुर कस्बे में लगे कार्निवल मेले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) ने संबंधित इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है।
बताया जाता है कि वायरल वीडियो दाे दिसंबर का है। करीब 1 मिनट 50 सेकेंड के इस वीडियो में मंझनपुर के सप्लाई इंस्पेक्टर अजीत कुमार यादव दो अन्य व्यक्तियों के साथ एक झूले पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके पीछे पांच महिलाएं मौजूद हैं। वीडियो में महिलाएं उनसे वीडियो न बनाने की अपील करती सुनाई देती हैं। जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया।
विवाद बढ़ने पर सप्लाई इंस्पेक्टर ने अपनी सफाई में कहा कि मेले में उनका उद्देश्य केवल मनोरंजन था और वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बातें भ्रामक हैं। इधर, घटना पर संज्ञान लेते हुए डीएसओ मंगेश कुमार मौर्य ने इंस्पेक्टर से पूरे प्रकरण पर लिखित स्पष्टीकरण तलब किया है।