{"_id":"69d947c2419c7af39a0e6705","slug":"sumit-singh-became-assistant-income-tax-officer-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-139548-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सुमित सिंह बने असिस्टेंट इनकम टैक्स ऑफिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सुमित सिंह बने असिस्टेंट इनकम टैक्स ऑफिसर
Sat, 11 Apr 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
बल्लोपुर निवासी सुमित सिंह ने एसएससी-सीजीएल 2025 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए अपने पहले ही प्रयास में असिस्टेंट इनकम टैक्स ऑफिसर के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
बुधवार को घोषित परिणाम में सुमित ने 7535वीं रैंक प्राप्त की। सुमित की इस उपलब्धि से परिवार और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। उनके पिता वीरेंदर सिंह पंजाब के एक निजी प्लाइवुड कंपनी में बतौर प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता सरला देवी गृहिणी हैं।
सुमित की प्रारंभिक शिक्षा पंजाब के पटियाला स्थित दयानंद मॉडल स्कूल समाना से हुई, जहां से उन्होंने हाईस्कूल पास किया। इसके बाद प्रयागराज आकर उन्होंने विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन
आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने केपी कॉलेज झलवा से बीएससी की डिग्री प्राप्त की। सुमित की सफलता पर उनके बड़े पापा सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह समेत परिवार और रिश्तेदारों ने लड्डू खिलाकर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।