फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Students of the test preparation tips

विद्यार्थियों ने सीखी परीक्षा तैयारी की बारिकियां

Tue, 03 Feb 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Tue, 03 Feb 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Students of the test preparation tips
मंझनपुर (ब्यूरो)। सीबीएसई बोर्ड से हाईस्कूल परीक्षा की तैयारी की बारिकियां छात्र-छात्राओं को बताने के लिए सोमवार को मां गायत्री मेमोरियल कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल भरवारी में कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें विषय विशेषज्ञों ने हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करने की सीख दी। सीबीएसई बोर्ड से संचालित स्कूल में आयोजित कार्यशाला के दौरान प्रधानाचार्य विक्टर डासन ने छात्र-छात्राओं को बताया कि परीक्षा के दौरान वे कैसे तनावमुक्त रह सकते हैं।
विज्ञापन


साथ ही उन्हें विषयों का रिवीजन करने, परीक्षा के दौरान उत्तर लिखते समय बरती जाने वाली सावधानियों से रूबरू कराया गया। छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान समय का भी ध्यान रखने की सीख दी गई। प्रधानाचार्य ने कहाकि हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा को लेकर अक्सर बच्चे भयभीत बने रहते हैं अथवा परीक्षा के महत्व की अनभिज्ञता के कारण वे गंभीर नहीं होते हैं।
विज्ञापन


इसके कारण वे परीक्षा की तैयारी काल में गलत दिशा में परिश्रम करते रहते हैं। जबकि बच्चों को चाहिए कि वे शिक्षक-शिक्षिकाओं अथवा अभिभावकों से मदद लेकर समुचित तरीके से परीक्षा की तैयारी करें, ताकि परीक्षा परिणाम उनके मन मुताबिक आए। इस मौके पर अजय शुक्ला, जेबा अशरफ, अंबिका तिवारी, आशुतोष उपाध्याय आदि ने भी बच्चों को परीक्षा तैयारी के टिप्स बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed