फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   students came to bdo for cleanness on the way of school

गंदगी से परेशान स्कूली बच्चों ने बीडीओ को घेरा

Tue, 30 Oct 2018 12:31 AM IST
kaushambi
kaushambi Updated Tue, 30 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
बारा। कौशाम्बी विकास खंड के रक्सराई गांव में फैली गंदगी और स्कूल जाने वाले रास्ते पर बांधे जा रहे मवेशियों के खिलाफ बच्चों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को वह लोग स्कूल जाने के बजाय ब्लाक मुख्यालय पहुंचे और बीडीओ का घेराव कर शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन

घर के बड़े बुजुर्गों की शिकायत के बाद भी चोक नालियों की सफाई नहीं होने और रास्ते पर मवेशी बांधे जाने का मामला नहीं रुका तो स्कूली बच्चों ने मोर्चा खोल दिया। बच्चे स्कूल जाने के बजाय सोमवार को ब्लाक पहुंच गए। गांव के राहुल, रोहित, खुशी, आंचल आदि ने बताया कि रक्सराई में आठवीं तक का स्कूल है। गांव की नालियां चोक हैं और गंदा पानी रास्ते में फैला रहता है। वह लोग गंदे पानी से होकर स्कूल जाते हैं। इसके अलावा स्कूल जाने वाली आरसीसी रोड पर लोग मवेशी बांधे रहते हैं। अक्सर मवेशी हमला कर देते हैं। गांव में कभी झाड़ू नहीं लगती। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से की जाती है। लेकिन वह कुछ नहीं करते। इस पर बीडीओ हरिश्चंद्र सिंह ने बच्चों को आश्वस्त किया कि वह एडीओ पंचायत से जांच कर कराकर सफाई की व्यवस्था कराएंगें। इस मौके पर शेज कुमार, शुभम, आकाश, प्रशांत, पवन कुमार, दीपिका, रिया, प्राची, मोहिनी सहित तमाम बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed