{"_id":"5d9753ad8ebc3e0144721ca0","slug":"student-s-crackdown-on-putting-porn-videos-on-facebook-account-of-american-female-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी महिला चिकित्सक के फेसबुक अकाउंट पर पोर्न वीडियो डालने मामले में छात्र पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी महिला चिकित्सक के फेसबुक अकाउंट पर पोर्न वीडियो डालने मामले में छात्र पर कसा शिकंजा
Fri, 04 Oct 2019 08:38 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 04 Oct 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
Cyber Crime
अमेरिका की एक महिला चिकित्सक के फेसबुक अकाउंट पर पोर्न वीडियो डालने के मामले में पइंसा के एक छात्र पर शिकंजा कस सकता है। साइबर सेल लखनऊ की टीम ने पइंसा में छात्र से बंद कमरे मे पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए। छात्र को घर नहीं छोड़ने का आदेश भी दिया गया है। पइंसा पुलिस से कहा गया है कि कभी भी छात्र को लखनऊ बुलाया जा सकता है। इसलिए इस पर नजर रखें।
पइंसा इलाके का एक छात्र प्रयागराज में पढ़ता है। पिछले दिनों फेसबुक पर अमेरिका की एक महिला चिकित्सक से दोस्ती हो गई। दोनों के बीच चैटिंग होती थी। इस बीच छात्र ने महिला चिकित्सक के अकाउंट पर पोर्न वीडियो पोस्ट कर दिया। यह बात चिकित्सक को नागवार लगी। उसने अमेरिका में भारतीय दूतावास से शिकायत की। दूतावास के निर्देश पर साइबर सेल लखनऊ की टीम ने जांच शुरू कर दी।
गुरुवार को टीम के सदस्य छात्र के गांव पहुंचे। फोन नंबर व फेसबुक आईडी भी छात्र की सही निकली। छात्र को हिरासत में लेकर काफी देर बंद कमरे में पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष पइंसा संजय गुप्ता का कहना है टीम के सदस्यों ने उन्हें कुछ नहीं बताया। सिर्फ इतना कहा कि आरोपी छात्र को लखनऊ बुलाना होगा तो पुलिस उसे लेकर आने में पुलिस सहयोग करेगी।