एडीएम (न्यायिक) परियोजना अधिकारी डूडा प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नगर पालिका परिषद मंझनपुर व भरवारी में लोक कल्याण मेले का आयोजन हुआ। सभी नगर पंचायतों व नगर पालिकाओं में 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक 16 दिवसीय विशेष अभियान के तहत मेले का आयोजन हो रहा है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेहड़ी और पटरी पर व्यवसाय करने वाले विक्रेताओं को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) पुनर्गठित योजना का लाभ पहुंचाना है। इसके तहत विक्रेता प्रथम ऋण के रूप में 15 हजार रुपये और द्वितीय ऋण के रूप में 25 हजार रुपये तक के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रथम चरण में 17 से 27 सितंबर तक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। द्वितीय चरण में 15 से 31 अक्तूबर तक जिला मुख्यालय स्तर पर शिविर आयोजित होंगे। इस मौके पर भरवारी नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी, ईओ प्रतिभा सिंह व राम सिंह, शहर मिशन प्रबंधक कामरान अहमद, मौजूद रहे।