फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Stockyard fire , 3 goats consumed alive

पशुशाला में आग, 3 बकरियां जिंदा भस्म

Tue, 24 Feb 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Tue, 24 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
मच्छर भगाने के लिए सुलगाई गई आग से सरैंया गांव में पशुशाला जल गई। लपटों की चपेट में आने से वहां सो रही वृद्धा भी गंभीररूप से झुलस गई है। जिसे नाजुक दशा में एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है। वहीं जलने से तीन बकरियों की मौत हो गई है। जबकि 3 अन्य जानवर झुलस गए। चीख-पुकार और लपटें देख जुटे गांववालों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के सरैंया गांव निवासी बैजनाथ की पशुशाला घर से करीब 200 मीटर दूर है। वहीं उसकी मां सूरजरानी सोती भी है। बैजनाथ ने बताया कि रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद मां सूरजरानी पशुशाला में बने कमरे में सोने के लिए गई थी। वहां उसने मच्छरों को भगाने के लिए आग सुलगाई थी। सुलगाई गई आग से निकली चिंगारी पशुशाला के छप्पर में जा गिरी। इससे आग लग गई। लपटों की चपेट में आने से सूरजरानी (70) गंभीररूप से झुलस गई। उधर, चीख-पुकार और पशुशाला से उठती लपटें देख गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


 शोर मचाते हुए परिवार के लोगों के साथ गांववाले जुट गए। ग्रामीणों ने लपटों में फंसी वृद्धा को प्रयास करके बाहर निकाला। हालांकि बाहर निकाले जाने तक वह करीब 80 फीसदी झुलस चुकी थी। साथ ही लपटों की जद में आने से तीन बकरियों की जलने से मौत हो गई। वहीं दो बकरी और एक पड़वा झुलस गए। आग बुझाने के बाद घरवाले वृद्धा को लेकर सीएचसी सिराथू गए। जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed