फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Step son attacked and killed his mother with an axe, sat near the dead body after the murder

कौशाम्बी : सौतेले बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर मां को मार डाला, हत्या के बाद बैठा रहा शव के पास, गिरफ्तार

Thu, 23 Nov 2023 03:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Nov 2023 03:51 PM IST
सार

उंचवा नसीरपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद की पहली पत्नी की करीब 20 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद राजेंद्र ने सरोजा देवी (55) से दूसरी शादी की। पहली पत्नी से राजेंद्र के एक बेटा धीरेंद्र (24) है। सरोजा से बच्चे नहीं थे। करीब 12 साल पहले राजेंद्र की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
Step son attacked and killed his mother with an axe, sat near the dead body after the murder
घटना के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संदीपनघाट कोतवाली के उंचवा नसीरपुर गांव में सौतेले बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से हमलाकर मार डाला। हत्या के बाद ईंट से सिर भी कूंचा गया था। वारदात के बाद आरोपी शव के पास ही पास ही बैठा रहा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं।  

विज्ञापन







विज्ञापन







उंचवा नसीरपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद की पहली पत्नी की करीब 20 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद राजेंद्र ने सरोजा देवी (55) से दूसरी शादी की। पहली पत्नी से राजेंद्र के एक बेटा धीरेंद्र (24) है। सरोजा से बच्चे नहीं थे। करीब 12 साल पहले राजेंद्र की भी मौत हो गई। इसके बाद सरोजा अपनी सौतन के बेटे धीरेंद्र को छोड़कर पठन पुरवा निवासी लल्लन के यहां रहने लगी। मां-बेटे के बीच अनबन रहती थी। बृहस्पतिवार सुबह सरोजा घर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मां-बेटे के बीच भूमि बेचने की बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में आए धीरेंद्र ने मां के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में खून से लथपथ होकर सरोजा जमीन पर गिरकर तड़पने लगी तो सिर पर ईंट से भी हमला किया गया। घटना की जानकारी पड़ोसियों की हुई तो उन्होंने पुलिस को खबर दी। सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण, थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। धीरेंद्र को हिरासत में लिया गया है। 

चौकीदार की तहरीर पर दर्ज किया गया मुकदमा

मूरतगंज। सरोजा की हत्या के बाद मुकदमा दर्ज कराने वाला कोई परिवार का सदस्य नहीं बचा है। इस पर पुलिस ने ग्राम चौकीदार बिरजू लाल से तहरीर लेकर आरोपी बेटे धीरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इनका कहना है 

संदीपनघाट कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटे साथ में रहते थे। जिसमें मां बुजुर्ग थी। पारिवारिक कलह के चलते बेटे ने कुल्हाड़ी के बेत से मां के सिर पर हमला कर दिया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। खून ज्यादा निकल जाने के कारण मौत हो गई है। परिवार में कोई सदस्य बचा नहीं है। इसलिए चौकीदार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। - समर बहादुर, एएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed