{"_id":"6aee1deda5515721c2086676","slug":"sports-stadium-illuminated-by-11000-lamps-kaushambi-news-c-261-1-kmb1029-151350-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 11 हजार दीपों से जगमगाया स्पोर्ट्स स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 11 हजार दीपों से जगमगाया स्पोर्ट्स स्टेडियम
Sat, 07 Nov 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
दीपों से जगमगाता जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में फोटो खिंचवाती बच्ची। स्रोत: स्वयं
धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य दीपोत्सव मनाया गया। खेलो इंडिया के तत्वावधान में कोच संदीप की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में करीब 11 हजार दीप और मोमबत्तियां जलाकर स्टेडियम को रोशन किया गया। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा।
कार्यक्रम के लिए खिलाड़ी सुबह से ही तैयारियों में जुटे रहे। उन्होंने अपने-अपने खेलों के उपकरणों को सजाकर विधिविधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान खिलाड़ियों और बच्चों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. इकरार ने स्टेडियम के बच्चों को दीपावली के उपहार स्वरूप मिठाई और गट्टे के पैकेट वितरित किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. अरुण केशरवानी ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता और पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनसे अनुशासन, भाईचारे और एकता की भावना भी विकसित होती है। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों में खेलों के प्रति सम्मान और सामूहिक सहभागिता बढ़ाते हैं। इस मौके पर डॉ. इकरार, अमर, लोटन, बाबू जी सहित खिलाड़ी और अन्य साथी मौजूद रहे।