{"_id":"62b0c1c7f4761452e2080fc8","slug":"sons-killed-retired-collie-worker-kaushambi-news-ald335589631","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटों ने की थी सेवानिवृत्त कॉलरी कर्मचारी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटों ने की थी सेवानिवृत्त कॉलरी कर्मचारी की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली के ओसा गांव में करीब साल भर पहले गला घोंटकर मारे गए सेवानिवृत्त कोल माइंस कर्मी रामदुलारे हत्याकांड का खुलासा हो गया। रामदुलारे को उसके सगे दो बेटों ने शराब पिलाने के बाद मार डाला था। पिता द्वारा बड़े भाई को ट्रैक्टर खरीदवाने से बेटे नाराज थे। सोमवार को पुलिस ने हत्यारोपी सगे भाइयों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया है।
ओसा गांव निवासी रामदुलारे कोल माइंस में कर्मचारी था। सेवानिवृत्त होने के बाद रामदुलारे गांव में अपने खेतों के पास झोपड़ी बनाकर रहता था। रामदुलारे को शराब पीने की लत थी। रामदुलारे ने फंड से मिले पैसों से बड़े भाई को ट्रैक्टर खरीद दिया। यह बात रामदुलारे के छोटे बेटों अक्षय व भारत लाल को काफी खराब लगी। साल भर पहले दोनों पिता के मड़हे में पहुंचे और उन्हें शराब पिलाया।
रामदुलारे के नशे में होने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस को रामदुलारे के बेटों पर शक हुआ, लेकिन पूरी तरह साक्ष्य संकलित करने के बाद ही पुलिस उन पर हाथ डालना चाहती थी। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया घटना में शामिल रामदुलारे के बेटे अक्षय व भारत लाल को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने हत्या की बात भी कुबूल कर ली है।