फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sona was murdered by relatives in the greed of jewelery

जेवरात की लालच में रिश्तेदारों ने किया था सोना का कत्ल

Thu, 20 Jan 2022 12:58 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sona was murdered by relatives in the greed of jewelery
प्रयागराज के खुल्दाबाद कोतवाली अंतर्गत कर्बला में रहने वाली सोना देवी का कत्ल करीबी रिश्तेदारों ने किया था। जेवरात के खातिर उन रिश्तेदारों ने सोना को मौत के घाट उतारा जो उसके एहसान तले दबे थे। कोखराज पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए कत्ल में शामिल एक महिला व उसके बेटे-बेटी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों के पास से सोना देवी के जेवरात बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के केशवपुर में रहने वाली सोना देवी (75) के पति संगम लाल सोनकर आरपीएफ से सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबिल थे। सोना करीब 20 साल से अपने परिवार के साथ प्रयागराज स्थित मकान में रहती थी। सोना देवी के चार बेटे दिल्ली में फैशन डिजाइनिंग का काम करते हैं। उसकी दो बेटियों की शादी कानपुर में हुई है। पति की मौत के बाद अक्सर सोना देवी कभी बेटियां के पास तो कभी बेटों के यहां रहती थी। सोना की बहन कोखराज कोतवाली के ककोढ़ा गांव में ब्याही थी।
विज्ञापन

इस वजह से उसका अक्सर ककोढ़ा आना-जाना होता था। यहां रिश्ते की बहन बिमला के यहां भी सोना का आना-जाना शुरू कर दिया था। 12 दिसंबर को सोना कानपुर में रहने वाली अपनी बेटी के यहां से प्रयागराज जाने के लिए निकली। रास्ते में वह ककोढ़ा गांव में बिमला के यहां रुक गई। सोना के पास काफी जेवर देख बिमला के बेटे घनश्याम व बेटी सीमा की नीयत खराब हो गई। सभी ने मिलकर सोना की हत्या करने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भदवां गांव के शिव कुमार पासी की मदद से सोना का गला दबाकर कत्ल कर दिया और शव को प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां कोतवाली अंतर्गत गंगा किनारे फेंक दिया। मामले में खोजबीन करते हुए सोना के बेटे ने बिमला व उसके बेटे घनश्याम पर मां के हत्या का शक जाहिर करते हुए अपहरण की तहरीर दी। इंस्पेक्टर कोखराज गणेश प्रसाद के मुताबिक घनश्याम को हिरासत में लेकर उन्होंने पूछताछ की तो वह टूट गया।

बताया कि उसने अपनी मां, बहन व साथी शिवकुमार के साथ मिलकर सोना की हत्या की है। हत्या के बाद उन्होंने उसके जेवर लूट लिए। बुधवार को एएसपी समर बहादुर ने बताया कि सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उनकेपास से सोना देवी के लूटे गए गहने एक जंजीर, दो चूड़ी, दो अंगूठी, एक लॉकेट, एक जोड़ी टॉप्स, एक पायल बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी करके चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed