फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Solutions will emerge from dialogue, not conflict Counselors to be stationed at Mission Shakti centers

Kaushambi News: झगड़े नहीं, संवाद से निकलेगा समाधान... मिशन शक्ति केंद्रों पर बैठेंगे काउंसलर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Solutions will emerge from dialogue, not conflict Counselors to be stationed at Mission Shakti centers
जिले के सभी मिशन शक्ति केंद्रों पर पहली बार अनुभवी समाजसेवियों और शिक्षित लोगों को काउंसलर के रूप में तैनात किया जाएगा। सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र से अलग-अलग आयु वर्ग के महिला-पुरुष काउंसलरों की सूची तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य पारिवारिक कलह, सामाजिक विवाद, दुर्व्यवहार और आपसी मतभेद जैसे मामलों का काउंसलिंग के माध्यम से समाधान कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत शुरू होने वाली इस नई व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पुलिस विभाग ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र के सामाजिक, शिक्षित और अनुभवी लोगों की पहचान कर सूची तैयार करें।
विज्ञापन

चयनित लोगों को मिशन शक्ति केंद्रों पर काउंसलर के रूप में बैठाया जाएगा, जहां वे दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी सहमति से विवाद सुलझाने का प्रयास करेंगे। यह व्यवस्था पारिवारिक कलह, घरेलू विवाद, सामाजिक मतभेद और दुर्व्यवहार जैसी समस्याओं के समाधान में सहायक बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतों के आधार पर तय होगा काउंसलिंग का समय
हर थाना क्षेत्र में शिकायतों की संख्या के अनुसार काउंसलिंग का कार्यक्रम तय किया जाएगा। जिन थानों में अधिक मामले आएंगे, वहां सप्ताह में तीन दिन, मध्यम शिकायत वाले क्षेत्रों में दो दिन और कम शिकायत वाले थानों में सप्ताह में एक दिन काउंसलिंग होगी। सभी मिशन शक्ति केंद्रों पर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक काउंसलर उपलब्ध रहेंगे।

हर आयु वर्ग के काउंसलर होंगे शामिल
काउंसलरों का चयन 25 से 35, 35 से 45, 45 से 55 और 55 से 65 वर्ष आयु वर्ग से किया जाएगा। इसमें महिला और पुरुष दोनों को शामिल किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि जिस आयु वर्ग के लोगों की समस्या होगी, उसी आयु वर्ग के काउंसलर उन्हें बेहतर तरीके से समझ सकेंगे और प्रभावी मार्गदर्शन करेंगे।
रजिस्टर में दर्ज होगा पूरा रिकॉर्ड
काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया का रिकॉर्ड रखने के लिए अलग रजिस्टर तैयार किया जाएगा। इसमें पक्षकारों, काउंसलर के नाम, सुनवाई की तिथि और कार्रवाई का विवरण दर्ज रहेगा। इसके आधार पर समय-समय पर समीक्षा की जाएगी कि इस व्यवस्था से कितने मामलों का समाधान हुआ और समाज में कितना सकारात्मक बदलाव आया।

सभी थाना प्रभारियों को काउंसलरों की सूची जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। सूची मिलते ही मिशन शक्ति केंद्रों पर काउंसलिंग शुरू कर दी जाएगी। इस पहल से पारिवारिक और सामाजिक विवादों के समाधान में मदद मिलेगी और समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।
-- अमिता सिंह, एडिशन एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed