फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sold the land to the land mafia Gram

भू-माफिया ने बेच दी ग्रामसभा की जमीन

Thu, 11 Dec 2014 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Thu, 11 Dec 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sold the land to the land mafia Gram
चायल। ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा करके उसे बेच डालने को लेकर पहाड़पुर सुधवर गांव में तनातनी है। आरोप है कि विरोध करने पर विक्रेता और खरीददार दोनों मारपीट पर अमादा हो गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को चायल तहसील गए और एसडीएम से मामले की शिकायत की। उप जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


चायल ब्लाक के पहाड़पुर सुधवर गांव निवासी चंद्र प्रकाश, राजकली, सुशीला देवी, फूलचंद्र, सुखलाल आदि लोगों ने बताया कि भू-अभिलेखों में गाटा संख्या 106 ग्रामसभा के नाम दर्ज है। आरोप है कि प्रधान और लेखपाल से सांठगांठ करके गांव के ही एक भू-माफिया ने ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा करके उसे बेच डाला है।
विज्ञापन


इधर, ग्रामसभा की जमीन पर कब्जाकर खरीददार ने मकान बनवाना शुरू कर दिया है। ग्रामसभा की जमीन पर मकान बनते देख लोगों के होश उड़ गए। गांववालों का कहना है कि इसका विरोध करने पर कब्जेदार मारपीट पर उतारू हो गए। इससे गुस्साए गांव के लोगों ने बुधवार को मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी चायल रजनीश मिश्र से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को गांव जाकर जमीन की पैमाइश करने और ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि यदि दो दिन के भीतर तहसील प्रशासन ने ग्रामसभा की जमीन को कब्जामुक्त नहीं कराया, तो वे कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed