फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Social welfare officers , including 11 officers reprimand

समाज कल्याण अधिकारी समेत 11 अधिकारियों को फटकार

Thu, 14 May 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 14 May 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। निरोधात्मक कार्रवाई के बाद भी जिले के अफसर जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर लापरवाह ही बने हैं। बुधवार को सीडीओ की समीक्षा में अफसरों की यह मनमानी सामने आई। समाज कल्याण अधिकारी समेत विकास विभाग के 11 अधिकारियों के पास ही 111 शिकायती पत्र लंबित पड़े हैं। इस पर सीडीओ ने सभी अफसरों को कड़ी फटकार लगाई है। उन्हें 16 मई तक शिकायतीपत्रों को निस्तारित कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। चेताया कि निर्धारित समयसीमा ने शिकायतों का निस्तारण नहीं करने वाले अफसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
जनता दर्शन में आने वाले शिकायती पत्रों को लेकर शासन बेहद गंभीर है। साफ निर्देश है कि इन शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाए। इसी शासनादेश के मद्देनजर अभी हाल ही में डीएम राजमणि यादव ने एसपी समेत 43 अधिकारियों के खिलाफ शिकायती पत्रों का निस्तारण नहीं करने पर निरोधात्मक कार्रवाई भी की थी। इसके बाद भी अधिकारियों की मनमानी बंद नहीं हुई।
विज्ञापन


 डीएम की नोटिस जारी होने और निरोधात्मक कार्रवाई किए जाने के बाद भी जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, डीपीआरओ आदि अफसरों के पास शिकायतें लंबित पड़ी हैं। इसके अलावा बीडीओ मंझनपुर के पास 34, बीडीओ सिराथू के पास 17, बीडीओ सरसवां के पास 25, बीडीओ चायल के पास दो, बीडीओ मूरतगंज के पास 14 और बीडीओ कौशाम्बी के पास चार शिकायतें लंबित हैं। इन्हें अफसर अब तक निस्तारित नहीं कर सके हैं। जन शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट देखने के बाद बुधवार को सीडीओ बीएन मिश्र ने सभी अफसरों को कड़ी फटकार लगाई है। निर्देश दिया है कि 16 मई तक सभी शिकायती पत्रों का निस्तारण नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed