{"_id":"5f7cc10a8ebc3e9bbc065db9","slug":"sixth-death-due-to-fever-in-mujahidpur-panic-among-villagers-kaushambi-news-ald288244753","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजाहिदपुर में बुखार से छठवीं मौत, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजाहिदपुर में बुखार से छठवीं मौत, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
Sixth death due to fever in Mujahidpur, panic among villagers
नगर पालिका परिषद भरवारी में रहस्मय बुखार जानलेवा बना हुआ है। यहां मंगलवार को भी बुखार पीड़ित एक बालक की मौत हो गई। पखवाड़े भर के भीतर छठवीं मौत से लोगों में खौफ है। नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 19 मुजाहिदपुर में पखवाड़े भर से रहस्यमयी बुखार कहर बरपा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें यहां पहुंचकर जांच के नाम पर मरीजों का सैंपल लेने के बाद लाल-पीली गोलियां थमाकर बैरंग लौट जाती हैं। पीड़ित निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हो रहे हैं। प्राइवेट चिकित्सक मरीजों की जांच के बाद डेंगू बताकर इलाज कर रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग निजी लैब की रिपोर्ट मानने से इनकार कर रहा है।
इधर, रहस्यमयी बुखार से मंगलवार को भी अजय (18) पुत्र अजय पटेल की मौत हो गई। अजय का इलाज मंझनपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। अजय के पिता करन भी बुखार से पीड़ित है। जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पखवाड़े भर के भीतर मां-बेटी समेत छह लोगों की मौत से लोगों में बुखार को लेकर दहशत है।