फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sir, wife and daughter want to kill me

साहब, बीवी व बेटी मेरी हत्या कराना चाहती हैं

Tue, 29 Mar 2022 12:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sir, wife and daughter want to kill me
सैनी कोतवाली के गुलामीपुर के एक कारोबारी को अपनी पत्नी व बेटी से जान का खतरा है। कारोबारी का कहना है कि उसकी पत्नी अपने मायके वालों के साथ मिलकर उसकी हत्या कराना चाहती है। मामले में सोमवार को जिलाधिकारी व एसपी से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

गुलामीपुर निवासी योगेश कुमार केसरवानी टेंट का कारोबार करते हैं। योगेश के मुताबिक 17 फरवरी 2005 को उसकी शादी मंझनपुर कस्बे के नेता नगर मोहल्ला निवासी बब्बू केसरवानी की बेटी नीतू के साथ हुई है।
विज्ञापन

योगेश के मुताबिक शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए। बड़ी बेटी तनीषा (15) व बेटा आयुष (12) साल के हैं। आरोप है कि इन दिनों पत्नी व बेटी साजिश कर उसकी हत्या करना चाहते हैं। आए दिन घर में झगड़ा किया जाता है। घर में खाना-पीना भी नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर वह अपना व्यापार छोड़कर दर-दर की ठोकर खा रहा है। योगेश ने बताया कि अगर उसके साथ किसी तरह की अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदार पत्नी, बेटी व उसके मायके वाले होंगे। पुलिस ऑफिस में एसपी हेमराज मीणा के नहीं होने पर उनके पेशकार ने महिला थानाध्यक्ष को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसी तरह जिलाधिकारी कार्यालय में मौजूद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने सीओ सिराथू से मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed