फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shortage of drinking water in winter

जाड़े में भी पीने के पानी की किल्लत

Wed, 10 Dec 2014 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Wed, 10 Dec 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
जाड़े में भी कौशाम्बी के कई गांवों में पानी की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं। जिले में 5 हजार से ज्यादा  हैंडपम्प महीनों से खराब पड़े हैं। प्रधान और ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी अफसर लापरवाह बने हैं। हैंडपंपों को रिबोर करने में भी मनमानी की जा रही है। शासन से 580 हैंडपम्पों के रीबोर का बजट आने पर भी अब तक सिर्फ 261 हैंडपंपों का रीबोर कराया जा सका है। समीक्षा में जलनिगम के अफसरों की मनमानी पर मंडलायुक्त ने भी फटकार लगाई है। वहीं सीडीओ ने भी पत्र भेजकर खराब पड़े हैंडपम्पों का रीबोर कराने का निर्देश दिया है। सीडीओ ने बताया कि मनमानी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दोआबा के 440 ग्राम पंचायतों में पानी की आपूर्ति के लिए जलनिगम विभाग द्वारा 22 हजार हैंडपम्प स्थापित किए गए हैं। मंझनपुर विकास खंड के ओसा गांव के रहने वाले शैलेश कुमार, रामचंद्र, अशोक कुमार, कौशाम्बी के भीखागर्ग का पुरवा के संगमलाल, महेन्द्र कुमार, राजू पाल, जाठी के विजय कुमार, सुंदरलाल, रमेश कुमार आदि का कहना है कि जलनिगम विभाग के ठेकेदार हैंडपम्प की बोरिंग में मानक की अनदेखी करते हैं। इससे लगने के बाद ही हैंडपम्पों का बोर बर्स्ट हो जाता है। पीने के पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ता है।
विज्ञापन


खुद जलनिगम के आंकड़ों को देखें तो जिले में 5 हजार हैंडपम्प खराब पड़े हैं। प्रधान और ग्रामीणों की लगातार शिकायत पर जिलाधिकारी ने प्रस्ताव भेजकर शासन से बजट की मांग की। बताया जाता है कि इस पर 580 हैंडपम्पों के रिबोर के लिए पैसा आया था। बजट मिलने के बाद जलनिगम विभाग द्वारा सिर्फ 261 हैंडपम्पों का रीबोर कराया जा सका है। जल निगम विभाग की यह मनमानी पिछले सप्ताह मंडलायुक्त की समीक्षा में सामने आई है। पता चला कि इनमें कई हैंडपम्पों का रीबोर 3 साल से नहीं कराया जा रहा है। इससे पेयजल के लिए जिले में हाहाकार मचा है। कमिश्नर के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ने पत्र भेजकर अधिशासी अभियंता को हैंडपम्पों का रीबोर कराने और मानक के अनुसार हैंडपम्प लगवाने का निर्देश दिया है। सीडीओ बीएन मिश्रा का कहना है कि हैंडपम्पों के रीबोर में लापरवाही बरती जा रही है। एक्सईएन को तेजी से हैंडपम्पों का रीबोर कराने का निर्देश दिया गया है। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed