फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shops opened in all places of non-essential goods

गैर जरूरी सामानों की तमाम जगहों पर खुली रहीं दुकानें

Tue, 24 Mar 2020 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Shops opened in all places of non-essential goods
Shops opened in all places of non-essential goods - फोटो : KAUSHAMBI
गैर जरूरी सामानों की तमाम जगहों पर खुली रहीं दुकानें
विज्ञापन

जिले में कई जगहों पर धारा 144 का किया गया खुलेआम उल्लंघन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी दोआबा के लोग एहतियात नहीं बरत रहे हैं। जनता कर्फ्यू के तीसरे दिन यानी मंगलवार को जिले में कई जगहों पर धारा 144 का खुलेआम उल्लंघन होते हुए देखा गया। अनावश्यक वस्तुओं की दुकानें भी खोली गईं। इससे साफ है कि जरूरत पड़ने पर जनपद में लॉक डाउन प्रभावी बनाने के लिए पुलिस-प्रशासन को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। हालांकि सोमवार को अफसरों की मेहनत रंग लाई थी।

राज्य सरकार ने प्रयागराज सहित प्रदेश के जिन 16 जनपदों को पहले 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया था, उनमें कौशाम्बी नहीं था, लेकिन पड़ोसी जनपद प्रयागराज की सीमा से सटे होने के कारण एहतियातन डीएम मनीष कुमार वर्मा ने यहां भी सोमवार की सुबह 11 बजे से निषेधाज्ञा लागू कर दी थी। इसके बाद पुलिस वाले अपने-अपने इलाकों में एनाउंस करके दुकानें बंद करवा रहे थे। लोगों से लगातार बेवजह घर के बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही थी। इसके बावजूद मंगलवार को देखा गया कि कई जगहों पर प्रशासनिक आदेशों का माखौल उड़ाया गया। शराब के ठेके तकरीबन सभी जगह मनाही के बाद भी खुले रहे। सरायअकिल इलाके में रेडीमेड कपड़ा, ताला-चाभी, हार्डवेयर पान आदि की दुकानें खुली रहीं। कमोवेश यही हाल चायल में भी रहा। यहां स्थानीय पुलिस द्वारा मना किए जाने के बाद भी सब्जी बाजार में जबर्दस्त भीड़ जमा रही। बिजिया चौराहे पर जनरल स्टोर खुले रहे। पश्चिमशरीरा में तो कोतवाली के सामने पान की दुकान खुली थी। मूरतगंज में मोबाइल आदि की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जमा थी। मनौरी में भी हार्डवेयर जैसी अनावश्यक वस्तुओं की दुकानों का शटर उठा था। सड़कों पर चाट-फुल्की के ठेले लगे थे। कई जगहों पर निषेधाज्ञा होने के बाद भी पांच से अधिक लोग एक स्थान पर बैठकर गप्पे लड़ा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed