फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shardiya Navratri Crowds thronged Kada Dham from 4 AM for the holy dip in the Ganges

शारदीय नवरात्र: कड़ा धाम में सुबह चार बजे से गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़, मंगला आरती के बाद खुले मां के कपाट

Sun, 11 Oct 2026 12:52 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 11 Oct 2026 12:52 PM IST
सार

कौशाम्बी के मंझनपुर में शारदीय नवरात्र पर सुबह चार बजे से गंगा स्नान के लिए भीड़ उमड़ गई। पहले दिन 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। मंगला आरती के बाद मां के कपाट खुले। मां का भव्य शृंगार किया गया था। कपाट खुलते ही मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंज उठा।

विज्ञापन
Shardiya Navratri Crowds thronged Kada Dham from 4 AM for the holy dip in the Ganges
नवरात्रि के पहले दिन भोर में ही कड़ा के कुबरी गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कौशाम्बी के मंझनपुर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को कड़ा धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह चार बजे से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। स्नान के बाद भक्तों ने मां शीतला धाम में दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


मंगला आरती के बाद गूंजे जयकारे
सुबह पांच बजे मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मां का भव्य शृंगार किया गया था। कपाट खुलते ही मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
Trending Videos

महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और नौजवान कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कोई सिर पर गठरी तो कोई बच्चों को गोद में लेकर मंदिर की ओर बढ़ता दिखा।
 
विज्ञापन

दुकानों पर चुनरी, नारियल और प्रसाद की खरीदारी
मंदिर जाने वाले रास्ते पर दुकानों में सुबह से ही रौनक रही। श्रद्धालुओं ने मां के लिए चुनरी, नारियल, फूल और प्रसाद खरीदे। बच्चों के लिए खिलौने भी खरीदे गए।
विज्ञापन

कई श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य करते हुए जरूरतमंदों की मदद की। पंडा समाज के अध्यक्ष टिंकू पांडा ने बताया कि सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शाम तक करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

 

घाटों पर स्नान, पुलिस ने संभाली व्यवस्था
कड़ा के कुबरी गंगा घाट पर भी सुबह से स्नानार्थियों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर नवरात्र के पहले व्रत की शुरुआत की। भीड़ के कारण सड़कों पर भी लंबी कतारें दिखाई दीं।

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने करीब एक किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया। वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया गया, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed