फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Severe cold claimed the lives of elderly

कड़ाके की ठंड ने ली वृद्ध की जान

Sun, 28 Dec 2014 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 28 Dec 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
Severe cold claimed the lives of elderly
मंझनपुर/महेवाघाट (ब्यूरो)। कौशाम्बी में भीषण शीतलहर के साथ कोहरे का कहर 15 दिनों से जारी है। बर्फीली हवाओं के कारण ऐसी गलन है कि हाथ-पैर सुन्न बने हुए हैं। वहीं इस कड़ाके की ठंड के कारण जिले में लगातार मौतें भी हो रही हैं। शनिवार की रात भी जाड़े की जद में आने से महेवाघाट के एक वृद्ध की सांसें थम गईं। इससे ठंड से अब तक मरनेवालों की संख्या 30 पहुंच गई है।
विज्ञापन


कौशाम्बी में 15 दिन पहले बूंदाबांदी हुई थी। इसके बाद से ठंड का कहर जारी है। पहाड़ों में हुई बर्फवारी से ऐसी भीषण शीतलहर और गलन है। जिससे दिन-रात लोग कांप रहे हैं। बर्फीली हवाओं के कारण रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। वहीं रविवार को दिन के भी तापमान में गिरावट आई। महगांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विभाग के मुताबिक शीतलहर के साथ रविवार को दोपहर तक भीषण कोहरा भी छाया रहा। धूप नहीं निकलने के कारण दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इससे रविवार को दिन का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि शनिवार को दिन का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर था। इधर, शीतलहर, गलन के कारण जिले में मौत का भी सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


ठंड लगने से शनिवार की रात महेवाघाट के अहिरन का पुरा गांव निवासी रामखेलावन (65) की मौत हो गई। मृतक के बेटे त्रिलोकनाथ ने बताया कि आधी रात के बाद अचानक सीने और पेट में दर्द होने लगा। कराहने की आवाज पर जाकर उन्हें देखा गया, तो वे दर्द के साथ कांप भी रहे थे। आग जलाकर उन्हें तपाया भी गया। पर, तबीयत में कोई सुधार नहीं आया। कुछ देर बाद उनकी सांसें थम र्गइं। परिजनों का मानना है कि ठंड लगने से ही मौत हुई है। बता दें कि 15 दिन के भीतर कौशाम्बी में ठंड लगने से अब तक 30 लोग की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed