{"_id":"627d48803b34a00952416fc5","slug":"seven-inter-state-animal-smugglers-caught-in-encounter-kaushambi-news-ald3328833118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दबोचे गए सात अंतरजनपदीय पशु तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दबोचे गए सात अंतरजनपदीय पशु तस्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी कोतवाली पुलिस व एसओजी ने बुधवार को मुठभेड़ के दौरान दो कंटेनर में भरे 13 जिंदा व 43 मृत गोवंश बरामद किए। कंटेनर में पकड़े गए सात तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। तस्कर 56 गोवंशों को कानपुर की तरफ से वाराणसी ले जा रहे थे। बृहस्पतिवार को सभी के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान कोर्ट भेज दिया गया है।
पुलिस ऑफिस में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि कानपुर की तरफ से दो कंटेनर में पशु तस्कर गोवंशों को लेकर वाराणसी की तरफ जा रहे हैं। इस पर सैनी इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह व एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह ने सैनी के अटसराय के पास सड़क पर वाहनों को खड़ा कराकर घेराबंदी कर दी। जैसे ही कंटेनर आए, पुलिस ने रुकने का इशारा किया।
इस पर कंटेनर सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाब में पुलिस ने घेराबंदी कर कंटेनर में बैठे सात तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्करों की पहचान अजुहा कस्बे के अतीक अहमद, शारधा, कोखराज कोतवाली के चमरूपुर निवासी रेहान, रोही निवासी शीबू, मंझनपुर कस्बे के गांधीनगर निवासी चांदबाबू व शामली जिले के जलालाबाद के कांशीराम आवास निवासी शमीम व एहसान के रूप में हुई है। पुलिस ने रेहान, शीबू व एहसान के पास से एक-एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। पकड़े गए चांदबाबू, एहसान, शीबू, अतीक व रेहान के खिलाफ पशु क्ररता अधिनियम के मामले दर्ज हैं।